सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान सकारात्मक और शांत कैसे रहें?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 07 Sep 2025 12:57 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में एक अलग ही तरह की ऊर्जा होती है, जिसे कई लोग भारी, अशांत या तनावपूर्ण महसूस करते हैं। ऐसे समय में मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखना बहुत जरूरी है। यहां हम इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan 2025
चंद्र ग्रहण के दौरान सकारात्मक और शांत कैसे रहें? - फोटो : adobe
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan: आज चंद्र ग्रहण है, और ऐसे समय में वातावरण में एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस की जाती है। बहुत से लोग इस दौरान मानसिक रूप से असहज, बेचैन या तनावग्रस्त महसूस करते हैं। इसका असर न सिर्फ मूड पर पड़ता है, बल्कि नींद, सोचने की क्षमता और दिनचर्या पर भी दिख सकता है।

ऐसे में मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आप इस खगोलीय घटना को डर या भ्रम की बजाय संतुलन और समझ के साथ अनुभव कर सकें। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स देने जा रहे हैं, जो चंद्र ग्रहण के दौरान आपकी मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेंगे।

Trending Videos
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan 2025
मौन और ध्यान करें - फोटो : Freepik.com
मौन और ध्यान करें

ग्रहण के समय ध्यान करना मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन के लिए बहुत लाभकारी होता है। यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो बस कुछ देर आंखें बंद करके गहरी सांसें लें और भीतर की ओर ध्यान केंद्रित करें। इससे आपको आराम मिलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan 2025
मंत्र जाप करें - फोटो : Adobe
मंत्र जाप करें

ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसे में आप ओम नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, या गायत्री मंत्र जैसे पवित्र मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप ग्रहण काल में शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देता है।

 
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan 2025
नकारात्मक खबरों से दूरी बनाएं - फोटो : Adobe Stock
नकारात्मक खबरों से दूरी बनाएं

ग्रहण के दौरान जितना हो सके, मोबाइल और टीवी से ब्रेक लें। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर इस दौरान काफी घबराने वाली खबरें दिखाई जाती हैं। जैसे कि ग्रहण का जीवन पर क्या गलत पड़ेगा। इनसे मिलने वाली नेगेटिविटी आपके मन को बेचैन कर सकती है। 

 
विज्ञापन
How to Stay Positive and Calm During Chandra Grahan 2025
दिनचर्या बनाए रखें - फोटो : Adobe stock
दिनचर्या बनाए रखें

कई जगहों पर सूतक काल में भी खाना नहीं खाया जाता है। ऐसे में आप ग्रहण के पहले हल्का और सात्विक भोजन लें, समय पर सोएं और शरीर को तनावमुक्त रखें। शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी शांत रहेगा। ये टिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed