फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी ये 5 रोचक बातें, नहीं जानते होंगे आप

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 5 Interesting Lesser Known Facts About Yoga Day in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 - फोटो : pixabay

International Yoga Day 2022: योग शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। योग आध्यात्मिक अभ्यास है जो शांति, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाता है। योग के माध्यम से तन मन मस्तिष्क की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से किया जा सकता है। योग एक ऐसा अभ्यास है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। ऐसे में नियमित योगाभ्यास की सलाह दी जाती है। योग के महत्व को समझते हुए दुनियाभर को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव रखा। जिसे मंजूरी मिलने के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई। लेकिन योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है? इस दिन की शुरुआत को लेकर कई तथ्य आपको नहीं पता होंगे। चलिए जानते हैं योग दिवस से जुड़े रोचक तत्व के बारे में।

International Yoga Day 2022 5 Interesting Lesser Known Facts About Yoga Day in Hindi
योग का इतिहास - फोटो : iStock

योग की शुरुआत

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक योग का पहला प्रसार भगवान शिव ने अपने 7 शिष्यों के बीच किया था। इन सातों ऋषियों को ग्रीष्म संक्रांति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा पर योग की दीक्षा दी गई, इस सभी को शिव के अवतरण के तौर पर माना जाता था। 

International Yoga Day 2022 5 Interesting Lesser Known Facts About Yoga Day in Hindi
योग दिवस का प्रस्ताव  - फोटो : ANI

योग दिवस का प्रस्ताव 

योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय तौर पर मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का आह्वान किया। योग के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महज तीन महीने के अंदर स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 5 Interesting Lesser Known Facts About Yoga Day in Hindi
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में योग दिवस को मंजूरी - फोटो : social media

महज 3 महीने में प्रस्ताव पर मुहर

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून की तारीख योग दिवस के लिए तय कर दी। 193 देशों में से 175 देशों ने बिना किसी मतदान के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। किसी प्रस्ताव को यूएन आम सभा में इतनी बड़ी संख्या में समर्थन बनना एक रिकॉर्ड है। बता दें कि इससे पहले किसी भी प्रस्ताव को इतने बड़े पैमाने पर समर्थन नहीं मिला था। पहली बार ऐसा हुआ कि किसी देश को यूएन असेंबली में सिर्फ 90 दिनों के भीतर स्वीकार कर लिया गया हो। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022 5 Interesting Lesser Known Facts About Yoga Day in Hindi
पहला विश्व योग दिवस - फोटो : PTI (File Photo)

पहली बार विश्व योग दिवस की शुरुआत

विश्व स्तर पर योग दिवस को मनाने की शुरुआत 21 जून से हुई। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। पहला योग दिवस भारत में संचालित हुआ। पहले योग दिवस के मौके पर भारत में दो रिकॉर्ड बनाए गए। पहला भारत में 35 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ राजपथ पर योगासन किया, दूसरा इस योग दिवस आयोजन में 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed