बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक जाॅन अब्राहम अपनी नई फिल्म अटैक को लेकर इन दिनों चर्चा में है। वहीं 17 दिसंबर को जाॅन अब्राहम का जन्मदिन भी है। जॉन की एक्टिंग और स्टाइल की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। जाॅन अपनी फिल्मों के अलावा इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन बात अगर एक्टिंग की हो तो जाॅन ने एक्शन फिल्मों से लेकर थ्रिलर, रोमांस और काॅमेडी तक में अपना हुनर दिखाया। इन सभी तरह की फिल्मों के लिए जॉन ने अपने आप को रोल के अनुरूप ढाल लिया। फैंस ने उन्हें एक्शन करते जितना पसंद किया, उतना ही काॅमेडी फिल्मों में उनके काम की सराहना की। वैसे तो जाॅन बतौर अभिनेता काफी महंगे एक्टर हैं। फिल्मों से ही उनकी मोटी कमाई हो जाती है, लेकिन जॉन फिल्मों के अलावा भी कई सोर्स से कमाते हैं। अधिकतर लोगों को पता होगा कि जाॅन को बाइक पसंद है, तो चलिए जानते हैं कि जाॅन के पास बाइक और कार का कलेक्शन कैसा है? जॉन की नेट वर्थ क्या है और कैसी है जॉन अब्राहम की लाइफ स्टाइल?
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जाॅन अब्राहम को है महंगी कार-बाइक का शौक, बहुत आलीशान है घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाॅन अब्राहम की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जाॅन अब्राहम की नेट वर्थ करीब 34 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में लगभग 251 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। इसके अलावा मुबंई में जाॅन का अपना एक पेंट हाउस है। हाल ही में जाॅन केबीसी के सेट पर नजर आए थे। जहां पता चला कि जाॅन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी में जाता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक जाॅन सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाले अभिनेताओं में से भी हैं।
जाॅन अब्राहम का बिजनेस व कमाई का जरिया
वैसे को जाॅन फिल्मों से अच्छा कमा लेते हैं लेकिन फिल्मों से ज्यादा ब्रांड्स का प्रचार करके जाॅन कमा लेते हैं। जाॅन बिजनेस भी करते हैं। उनका नई दिल्ली में ‘फैट अब्राहम बर्गर’ के नाम से रेस्टोरेंट है। अपनी मुंबई एंजेल्स के नास से एक फुटबाॅल टीम है। जाॅन एक वोडका ब्रांड के मालिक भी हैं। इसके अलावा 'जॉन अब्राहम सीडक्षण नाम का उनका एक परफ्यूम ब्रांड भी है। कुल मिलाकर जाॅन हर महीने लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए कमा लेते हैं। सालाना जाॅन की इनकम 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है।
जाॅन अब्राहम का आलीशान घर
एक्टर जॉन अब्राहम मुंबई के बांद्रा में रहते हैं। यहां उनका एक आलीशान डुप्लेक्स फ्लैट हैं। ये फ्लैट 5100 स्क्वायर फिट में फैला हुआ है। जाॅन यहां अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
जाॅन अब्राहम की कार व बाइक कलेक्शन
जाॅन को अक्सर मुंबई की सडकों पर बाइक राइड करते देखा जा चुका है। एक्टर को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी गेलार्डो, ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू7 शामिल है। जाॅन के बाइक कलेक्शन में उनके पास यामाहा आर 1, यामाहा वीएमएएक्स और सुजुकी हायाबुसा है।