फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotiba Phule Jayanti 2022: महिलाओं के खिलाफ फैली कुरीतियों को दूर करने वाले ज्योतिबा फुले के अनमोल वचन

Mon, 11 Apr 2022 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Apr 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule Jayanti 2022: Anmol Vachan Who Removes the Social Evils against Women
ज्योतिबा फुले जयंती - फोटो : amar ujala

आज महिलाएं स्कूल- कॉलेज में स्वतंत्र रूप से पढ़ सकती हैं। किसी संगठन में पुरुषों के समान ही काम करने के साथ ही समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकती हैं। अपने सपनों को साकार कर सकती हैं, तो इस सब का श्रेय भारत की कुछ महान विभूतियों को जाता है। इन्हीं विभूतियों में से से एक नाम 'महात्मा ज्योतिराव फुले' का है। महात्मा ज्योतिराव फुले की आज जयंती है। 11 अप्रैल 1827 को पुणे के गोविंदराव और चिमनाबाई के घर में जन्मे ज्योतिराव का परिवार पेशवाओं के लिए फूलवाला के तौर पर काम करते थे। इस कारण उन्हें मराठी में 'फुले' कहा जाता था। उस दौर में समाज में फैली महिला विरोधी कुरीतियों, उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के प्रयासों को हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान की तरह याद किया जाता है। ज्योतिबा फुले एक समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता हैं। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया। महिलाओं के लिए ज्योतिबा फुले ने स्कूल खोला। महान समाजसुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके अनमोल वचन पढ़ें।  

Jyotiba Phule Jayanti 2022: Anmol Vachan Who Removes the Social Evils against Women
ज्योतिबा फुले जयंती - फोटो : Self

स्त्री और पुरुष जन्म से ही स्वतंत्र हैं। इसलिए दोनों को सभी अधिकार समान रूप से भोगने का अवसर प्रदान होना चाहिए।

ज्योतिबा फुले

Jyotiba Phule Jayanti 2022: Anmol Vachan Who Removes the Social Evils against Women
ज्योतिबा फुले जयंती - फोटो : Self

शिक्षा स्त्री और पुरुष की प्राथमिक आवश्यकता है।

ज्योतिबा फुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotiba Phule Jayanti 2022: Anmol Vachan Who Removes the Social Evils against Women
ज्योतिबा फुले जयंती - फोटो : self

शिक्षा के बिना समझदारी खो गई, समझदारी के बिना नैतिकता खो गई, नैतिकता के बिना विकास खो गया, धन के बिना शूद्र बर्बाद हो गया। शिक्षा महत्वपूर्ण है।

ज्योतिबा फुले 

विज्ञापन
Jyotiba Phule Jayanti 2022: Anmol Vachan Who Removes the Social Evils against Women
ज्योतिबा फुले जयंती - फोटो : Self

अच्छा काम करने के लिए गलत उपायों का सहारा नहीं लेना चाहिए।

ज्योतिबा फुले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed