भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का प्रेम और शौक लगभग हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलता है। क्रिकेट से प्यार करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के बारे में जरूर जानते होंगे। कपिल देव में भारत के लिए पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। वह अपने दौर के जाने माने ऑलराउंडर रह चुके हैं। कपिल देव के नाम वर्ल्ड कप के अलावा भी कई उपलब्धियां हैं। कपिल एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5000 रन बनाए और 400 विकेट लिए। हाल ही में कपिल देव और विश्व कप 1983 पर आधारित फिल्म 83 रिलीज हुई है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। आज कपिल देव का नाम बच्चा बच्चा जानता है, उनके प्लेइंग स्टाइल के अलावा लोग उनके लाइफस्टाइल को भी फॉलो करते हैं लेकिन जब वह क्रिकेट खेलते थे तो उन्हें मात्र 2100 रुपये मिलते थे। चलिए जानते हैं अब कपिल देव की नेटवर्थ क्या है? जानिए उनके घर, कार कलेक्शन, शौक और कपिल देव की लाइफस्टाइल के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: क्रिकेट से मिलते थे 2100 रुपये, जानिए आज कपिल देव कितने करोड़ के हैं मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल देव का जीवन परिचय
कपिल देव का पूरा नाम कपिल राम लाल निखंज है। उनका जन्म 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम राम लाल निखंज है, जो कि एक ठेकेदार सह बिल्डर थे। उनका चंडीगढ़ में आलीशान घर है।
कपिल देव की नेटवर्थ
कपिल देव को उनके समय पर विश्व कप में एक मैच खेलने के लिए मात्र 2100 रुपये मिलते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल देव की नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 220 करोड़ रुपये है। कपिल देव की मासिक आय एक करोड़ और सालाना आय करीब 12 करोड़ रुपये है।
कपिल देव का कमाई का जरिया
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में बतौर कोच भी काम किया। वह 2012 तक आईसीएल के साथ भी जुड़े रहे। वर्तमान में कपिल देव बीसीसीआई की हिंदी कमेंट्री टीम के सदस्य हैं। इतना ही नहीं कपिल देव साल 2008 में प्रादेशिक सेना में शामिल हुए और लेफ्टिनेंट कर्नल बनें। वर्तमान में कपिल देव जिकोम इलेक्ट्रॉनिक्स के 5% शेयर की हिस्सेदारी है और 'देव मस्को प्राइवेट लिमिटेड' कम्पनी में भी शेयर हैं। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का चंडीगढ़ और पटना में होटल चैन है।
कपिल देव का कार कलेक्शन
कपिल देव का कार कलेक्शन शानदार है। उन्होंने पोर्च पनेरा, जीप कम्पास, मर्सिडीज- बेंज जीएलसी, निसान लीफ जैसी कार हैं।