सब्सक्राइब करें

Khan Sir Biography: UP का लड़का कैसे बना ऑनलाइन स्क्रीन का सबसे चहेता टीचर? जानें फैजल खान की कितनी है संपत्ति

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 08 Jun 2026 06:30 PM IST
सार

Where Is Khan Sir From?: खान सर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ज्यादातर लोग खान सर को बिहार का ही समझते हैं, मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि खान सर ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा प्रयागराज से ही पूरी की है। आइए इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Khan Sir Biography net worth, birthplace, and the inspiring journey of Patna's favorite teacher
खान सर कितने संपत्ति के मालिक हैं? - फोटो : AI

Khan Sir Biography Hindi: यूट्यूब से लेकर पटना की ऑफलाइन क्लासेस तक में अपने ठेठ देसी अंदाज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले फैजल खान उर्फ 'खान सर' इन दिनों विवादों में हैं। ऑनलाइन टीचिंग के सबसे सफल चेहरे रहे खान सर को उनके पढ़ाने के तरीके को बहुत से लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि खान सर बिहार की राजधानी पटना में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाते हैं, जैसे-  बीपीएससी, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, दरोगा, सिपाही और नीट आदि।



मगर कई लोगों के मन में हमेशा यह सवाल उठता है कि सबको बेहद सरल भाषा में समझाने वाले खान सर सफलता कि क्या कहानी है और आज वह कितनी दौलत के मालिक हैं? फर्श से अर्श तक पहुंचे खान सर की यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें जाते हैं।

Khan Sir Biography net worth, birthplace, and the inspiring journey of Patna's favorite teacher
खान सर का उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता

  • खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई व संघर्ष के दिन यूपी में ही बिताए। 
  • इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद (प्रयागराज) चले गए, जहां उन्होंने देश की प्रतिष्ठित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। 
  • खान सर ने यहां से पहले बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) यानी विज्ञान में स्नातक और फिर मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) की डिग्री हासिल की। 
  • इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही भूगोल से एमए (MA) किया।
  • प्रयागराज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पटना आ गए, जहां उन्होंने एक छोटे से कोचिंग संस्थान से अपने पढ़ाने के सफर की शुरुआत की, जो आज एक बड़ा ब्रांड बन चुका है।
Trending Videos
Khan Sir Biography net worth, birthplace, and the inspiring journey of Patna's favorite teacher
करोड़ों की संपत्ति और सादा जीवन - फोटो : AdobeStock

करोड़ों की संपत्ति और सादा जीवन

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज खान सर की कुल संपत्ति 5 करोड़ से 40 करोड़ रुपये की है।
  • यूट्यूब, एप और ऑफलाइन कोचिंग के जरिए उनकी महीने की कमाई लाखों में होती है। इतनी बड़ी दौलत और शोहरत होने के बावजूद खान सर बेहद सादगी भरा जीवन जीते हैं।
  • बता दें कि वह अपनी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा गरीब बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक कार्यों में दान कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khan Sir Biography net worth, birthplace, and the inspiring journey of Patna's favorite teacher
गरीबों के लिए खोला अपना अस्पताल - फोटो : Adobe stock

गरीबों के लिए खोला अपना अस्पताल

  • खान सर की समाज सेवा सिर्फ शिक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक बड़ा कदम उठाया है।
  • उन्होंने पटना में एक ऐसा अस्पताल खोला है, जहां बेहद गरीब और बेसहारा लोगों का मुफ्त या बहुत ही सस्ते में इलाज किया जाता है।
  • पैसों की कमी के कारण कोई इलाज से वंचित न रहे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
Khan Sir Biography net worth, birthplace, and the inspiring journey of Patna's favorite teacher
ऑलाइन सर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
फर्श से अर्श का सफर
  • खान सर का असली नाम 'फैसल खान' है, लेकिन छात्र उन्हें प्यार से सिर्फ खान सर ही बुलाते हैं। एक समय ऐसा था जब उनके पास कोचिंग खोलने के लिए पैसे नहीं थे।
  • लेकिन अपनी कड़ी मेहनत, अनोखे ठेठ बिहारी अंदाज और ज्ञान के दम पर उन्होंने देश के सबसे बड़े और चहेते ऑनलाइन टीचर बनने का गौरव हासिल किया है।
  • स्थानीय कोचिंगों से चल रही आपसी रंजिश की वजह से खान सर इन दिनों चर्चा में हैं, जिसके बाद से लोग उनके बारे में इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed