{"_id":"5b1900ad4f1c1b264d8b5538","slug":"know-here-shilpa-shetty-beauty-secret-and-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"43 की शिल्पा शेट्टी का ऐसा फिगर देख किसी को भी हो जाए जलन, जानें किस तरह रखती हैं खुद को फिट","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
43 की शिल्पा शेट्टी का ऐसा फिगर देख किसी को भी हो जाए जलन, जानें किस तरह रखती हैं खुद को फिट
Fri, 08 Jun 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
8 जून 1975 को मंगलौर में जन्मीं शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में से हैं जो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फिट भी हैं। 43 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी को देखकर ऐसा लगता है कि वो दिन ब दिन और निखरती जा रही हैं। फिटनेस की वजह से वो आज अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में उनकी अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए शिल्पा कहती हैं कि, ‘अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? तो हमेशा मैं उन्हें अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हूं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को। अपने शरीर को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम पर विशेष ध्यान देती हूं।'
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने बताया, 'मुझे डाइटिंग पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हूं। इसकी बजाय मैं हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेती हूं। ब्राउन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त खाने पर मेरा जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन पास्ता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : Instagram
शिल्पा ने कहा, 'वर्कआउट सेशन के दौरान प्रोटीन शेक पीती हूं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेना मुझे पसंद है। पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हूं। आपको शायद यकीन न हो, मगर हफ्ते में मैं 6 दिन हेल्दी खाना खाती हूं, जिसमें शाकाहारी पौष्टिक भोजन ही शामिल होते हैं लेकिन रात 8 बजे के बाद मैं खाना नहीं खाती हूं'।
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shetty
शिल्पा का कहना है, 'रविवार के दिन मैं कोई भी डाइट नहीं फॉलो करती हूं। इस दिन कुछ भी पसंद का खाती हूं।' डाइट के साथ-साथ शिल्पा अपनी त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। वह अपने चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।