फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PV Sindhu Diet Secret: हमेशा फिट रहने के लिए ये डाइट लेती हैं पीवी सिंधु, आप भी जानें उनकी सेहत का राज

Sun, 08 Dec 2024 11:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Dec 2024 11:54 AM IST
सार

 भारत के लिए दो बार की ओलंपिक मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती है। ऐसे में हम आपको यहां उनका डाइट प्लान बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
know the full diet plan of badminton player PV Sindhu disprj
हमेशा फिट रहने के लिए ये डाइट लेती हैं पीवी सिंधु - फोटो : instagram-PV Sindhu

PV Sindhu Diet Secret: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भारत की एक प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। उनका जन्म 5 जुलाई 1995 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में बैडमिंटन में दो पदक जीते हैं।



मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीवी सिंधु इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो इसी महीने की  22 तारीख को उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। ऐसे में अब हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है।

बेहद कम उम्र में पीवी सिंधु ने अपने करियर में काफी खिताब जीते हैं। इन खिताबों को जीतने के लिए वो खुद को काफी फिट रखती हैं। वो अपनी डाइट को काफी सख्ती से फॉलो करती हैं। यहां हम आपको पीवी सिंधु की सीक्रेट डाइट बताने जा रहे हैं। इसी डाइट को फॉलो करके वो खुद की सेहद दुरुस्त रखती हैं। 

know the full diet plan of badminton player PV Sindhu disprj
नाश्ते में खाती हैं ये - फोटो : instagram-PV Sindhu

नाश्ते में खाती हैं ये 

पीवी सिंधु का मानना है कि सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्दी फूड से ही होनी चाहिए। इसीलिए वो अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करती हैं। यह आमतौर पर नारियल पानी, नींबू पानी, या ग्रीन टी हो सकती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और ऊर्जा देने में मदद करती है। इसके बाद नाश्ते में सिंधु प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार लेती हैं। इसमें दूध, उबले हुए अंडे, ओट्स या दलिया, ताजे फल खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो कभी-कभी ब्राउन ब्रेड भी खाना पसंद करती हैं।

know the full diet plan of badminton player PV Sindhu disprj
लंच होता है पोषक तत्वों से भरपूर - फोटो : amar ujala

लंच होता है पोषक तत्वों से भरपूर

वो लंच में संतुलित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सब्जियां लेना पसंद करती हैं। इसीलिए उनके लंच में आमतौर पर ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन राइस या रोटी, उबली हुई सब्जियां और दाल शामिल होती है। ज्यादा मसाले से भरपूर लंच से वो दूर रहना पसंद करती हैं। लंच के कुछ देर बाद स्नैक्स में उन्हें रोस्टेड ड्राइफ्रूट्स लेना खाना है, जोकि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know the full diet plan of badminton player PV Sindhu disprj
डिनर में शामिल होती हैं सब्जियां - फोटो : PTI

डिनर में शामिल होती हैं सब्जियां

पीवी सिंधु का डिनर काफी हल्का होता है। वो रात को जल्दी भोजन करना पसंद करती हैं। उनके डिनर में ज्यादातर सिर्फ सूप, सलाद, ग्रिल्ड फिश या चिकन या फिर ढेर सारी हरी सब्जियां शामिल होती हैं। वो डिनर में बाहर का खाना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि उसमें काफी तेल-मसाले होते हैं, जो पचाने में काफी समय लगता है। 

विज्ञापन
know the full diet plan of badminton player PV Sindhu disprj
वर्क आउट के बाद लेती हैं हेल्दी मील - फोटो : instagram-PV Sindhu

वर्क आउट के बाद लेती हैं हेल्दी मील

किसी भी एथलीट के लिए उसका वर्क आउट मील काफी अहम होता है। ऐसे में अगर बात करें पीवी सिंधु के प्री या आफ्टर वर्क आउट मील की तो वो वर्क आउट के पहले सिर्फ केले खाना पसंद करती हैं, क्योंकि केले सेहत को उर्जा देने का काम करते हैं। वहीं वर्क आउट के बाद वो प्रोटीन शेक का सेवन करना पसंद करती हैं। उन्हें प्रोटीन बार भी खाना काफी पसंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed