Happy Makar Sankranti 2022 Wishes : मकर संक्रांति का त्योहार आ गया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को पूरे देश में धूमधाम से लोग अपनी अपनी परंपराओं के मुताबिक मनाते हैं। कोई इसे खिचड़ी का पर्व कहता है तो कोई पोंगल के तौर पर इसे मनाता है। मकर संक्रांति के नाम अलग हो या इसे मनाने के तरीके लेकिन एक बात तो समान होती है। ये त्योहार कृषि, सर्दी के मौसम से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के अपना धार्मिक, वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक और खगोलीय महत्व है। इस दिन नदी में स्नान के बाद दान आदि का भी महत्व है। लोग पतंग उड़ा कर मकर संक्रांति को मनाते हैं। आपस में एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस मकर संक्रांति के पावन दिन पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।
Makar Sankranti 2022 Wishes in Hindi: मकर संक्रांति पर प्रियजनों को भेजें खूबसूरत वॉलपेपर और ये खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
ऊंची पतंग और खुला आकाश
संक्रांति पर छाए हर्षोल्लास
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
त्योहार में नहीं होता अपना-पराया
त्योहार है वही जिसे सबने मनाया
मिला कर गुड़ में तिल
मीठे लड्डू संग मिलने दो दिल।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
तिलकुट की खुश्बू
दही चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्योहार
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!