{"_id":"5df0aa2c8ebc3e879d41e842","slug":"males-who-smoke-with-boss-likely-to-get-faster-promotions-result-of-a-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आॅफिस में बॉस के साथ ये काम करने वालों का जल्दी होता है प्रमोशन, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आॅफिस में बॉस के साथ ये काम करने वालों का जल्दी होता है प्रमोशन, रिसर्च में हुआ खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी नौकरी में सभी को तरक्की की चाहत होती है। इसके लिए लोग प्रयासरत रहते हैं। समय से आॅफिस आना, कड़ी मेहनत करना, बड़े अवसरों पर बेहतर प्रदर्शन करना लोगों की तरक्की का रास्ता तो खोलता ही है, लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में 'नौकरी में प्रमोशन पाने' के पीछे एक ऐसी बात सामने आई है, जो आपको चौंका देगी!
2 of 5
स्मोकिंग
- फोटो : pixabay
किसी कंपनी या संस्थान में काम करने वाले पुरुष कर्मियों को अपने पुरुष मैनेजर के साथ धूम्रपान करना फायदेमंद होता है। खासकर उन पुरुष कर्मियों की अपेक्षा, जो कि अपने बॉस के साथ ऐसा नहीं कर पाते या उनकी आदत में यह शामिल नहीं है। वहीं, महिला कर्मियों की अपेक्षा भी उन्हें ज्यादा लाभ मिलता है। राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो की ओर से जारी किए गए शोध पत्र में इस बात का खुलासा हुआ है।
3 of 5
धूम्रपान
शोध में जो परिणाम आए हैं, वह व्यापक तौर पर किए गए अध्ययन के बाद आया है। इसमें बताया गया है कि पुरुष कर्मियों को पुरुष बॉस या मैनेजर होने का फायदा मिल जाता है, जबकि महिला कर्मियों के पास प्रोमोशन पाने का सामान्य मौका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Smoking
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के जो क्युलने और यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रिकार्डो पेरेज ने मिलकर यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पहले हो चुके अध्ययनों को भी शामिल किया गया है, जिसमें यह बात सामने आई थी कि पुरुष कर्मी दूसरे समूहों की तुलना में पुरुषों के साथ ही बेहतर काम करते हैं और इस वजह से उनका प्रमोशन भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
5 of 5
Smoking
- फोटो : Pixabay
पूर्व में हुए एक अन्य अध्ययन में यह कहा गया था कि लोग वैसे आश्रितों का समर्थन करना पसंद करते हैं, जो उनके ही जैसे हों। इस वजह से पुरुषों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि एग्जिक्यूटिव रैंक में महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।