फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael Jackson: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए माइकल जैक्सन, मरने के बाद भी की करोड़ों की कमाई

Mon, 29 Aug 2022 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Aug 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson Net Worth Income Salary House Car Collection Dancing Pop Star Lifestyle in Hindi
माइकल जैक्सन - फोटो : instagram

Michael Jackson Net Worth: संगीत और डांस की दुनिया के मशहूर और दिग्गज कलाकार माइकल जैक्सन का जन्म आज यानी 29 अगस्त 1958 को हुआ था। अमेरिका के इंडियाना प्रांत में जन्मा एक बच्चा आगे चलकर किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर हो गया। उन्हें बचपन से संगीत पसंद था। अपने करियर की शुरुआत भाई के पॉप ग्रुप से करने के बाद उन्होंने सफलता का वह मुकाम हासिल किया, जो दुनिया से जाने के बाद भी उनके नाम और पहचान को मिटा नहीं सकता। माइकल जैक्सन अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2009 में माइकल जैक्सन का निधन हो गया था लेकिन दुनिया से जाने के इतने साल भी माइकल जैक्सन की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। दुनिया का सबसे बड़ा पाॅप स्टार बनने वाले माइकल जैक्सन से केवल शोहरत और दुनियाभर के फैंस का प्यार ही नहीं पाया, बल्कि बेहिसाब संपत्ति के मालिक भी बन गए। माइकल जैक्सन की लाइफस्टाइल बहुत ही शानदार रही। माइकल जैक्सन अपने पीछे बहुत बड़ी संपत्ति छोड़ गए है। माइकल जैक्सन के जन्मदिन के मौके पर जानिए दुनिया के सबसे बड़े पाॅप स्टार के घर, गाड़ी, कमाई और नेटवर्थ के बारे में, जो अपने पीछे छोड़ गए माइकल जैक्सन।

Michael Jackson Net Worth Income Salary House Car Collection Dancing Pop Star Lifestyle in Hindi
नेवरलैंड रैंच - फोटो : Instagram/neverlxndranch

माइकल जैक्सन का महल जैसा घर

माइकल जैक्सन ने लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी नेवरलैंड रेंच खरीदी, जिसे उन्होंने अपना आशियाना बनाया था। इसी घर में उनकी शादी के बाद पत्नी के साथ जैक्सन रहते ते। हालांकि बाद में आर्थिक दिक्कतों के कारण माइकल जैक्सन ने ये घर टाॅम बराक को बेच दिया था।

Michael Jackson Net Worth Income Salary House Car Collection Dancing Pop Star Lifestyle in Hindi
माइकल जैक्सन - फोटो : instagram

माइकल जैक्सन का कार कलेक्शन

पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास 14 महंगी और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन था। साल 2009 में जब उनका निधन हुआ तो माइकल जैक्सन के पास चार लिमोजीन, रोल्स रॉयस सिल्वर सराफ, रोल्स रॉयस सिल्वर स्पर II, लिंकन टाउन कार, कैडिलक फ्लीटवूड, नियोप्लान टूर बस, फोर्ड इकोनोलाइन वैन, जीएसी हाई सेरा फायर ट्रक और हार्ले डेविडसन की पुलिस बाइक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson Net Worth Income Salary House Car Collection Dancing Pop Star Lifestyle in Hindi
माइकल जैक्सन - फोटो : instagram

माइकल जैक्सन की कमाई

निधन से पहले तक माइकल जैक्सन शो के माध्यम से मोटी कमाई करते थे। वह म्यूजिक के लिए रॉयल्टी के जरिए करोड़ों रुपये कमाते थे। एक दौर था जब वह हफ्तेभर में 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 97 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते थे। हालांकि जैक्सन के निधन के बाद भी उनकी कमाई होती रही। साल 2016-17 की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल जैक्सन ने 529 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। निधन के बाद भी कमाई के मामले में माइकल जैक्सन कई सालों तक सूची में टॉप पर बने रहे।

विज्ञापन
Michael Jackson Net Worth Income Salary House Car Collection Dancing Pop Star Lifestyle in Hindi
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson

माइकल जैक्सन की नेट वर्थ

इस पाॅप स्टार की कुल संपत्ति की बात करें तो माइकल जैक्सन की साल 2009 में उनके निधन के समय नेट वर्थ लगभग 500 मिलियन डॉलर थी। भारतीय रुपये में माइकल जैक्सन की कुल संपत्ति 4 हजार करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। हालांकि उनके साथ कर्जदार होने और विवादित संपत्ति का मामला भी जुड़ा। अगर उन संपत्तियों को अलग कर दिया जाए तो भी माइकल जैक्सन बहुत ज्यादा अमीर और लग्जरी जीवन के मालिक रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed