फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Safety Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम

Sat, 02 Mar 2024 12:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
National Safety Day 2024 Date Theme History And Significance in hindi
सेफ्टी डे - फोटो : istock

National Safety Day 2024: प्रतिवर्ष मार्च के महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को पूरे सप्ताह मनाया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बताया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी और इस दिन को मार्च के महीने में मनाए जाने की क्या वजह है? अगली स्लाइड्स में जानिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

National Safety Day 2024 Date Theme History And Significance in hindi
कब मनाते हैं सुरक्षा दिवस - फोटो : Freepik
कब मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह?

हर साल मार्च के महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। वहीं चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से सप्ताह भर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होता है।  
National Safety Day 2024 Date Theme History And Significance in hindi
calender 2024 - फोटो : pexel

4 मार्च को ही क्यों मनाते हैं सुरक्षा सप्ताह

4 मार्च को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की खास वजह है। दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1972 को हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Safety Day 2024 Date Theme History And Significance in hindi
सुरक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व

दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है लेकिन सावधानी अपनाकर या संभावित दुर्घटना के बारे में जानते हुए उससे बचा जा सकता है। सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है। किसी सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
National Safety Day 2024 Date Theme History And Significance in hindi
Environment - फोटो : Istock

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 की थीम

हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की एक खास थीम होती है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए एक खास कैंपेन या थीम जारी की जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम 'हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान' थी। वहीं 2022 की थीम 'राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की विषय सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें' थी। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 का थीम 'ईएसजी उत्कृष्टका के लिए सुरक्षा नेतृत्व' ( Safety Leadership for ESG Excellence) है। ईएसजी से यहां अर्थ पर्यावरण, सामाजिक और शासन (Environmental, Social and Governance) से है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed