{"_id":"5b2db1064f1c1bf26e8b9802","slug":"nautural-ways-to-cool-down-your-home-without-using-cooler-or-air-conditioner-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिन एसी, कूलर ये 7 टिप्स गर्मियों में देंगे ठंडक का अहसास ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
बिन एसी, कूलर ये 7 टिप्स गर्मियों में देंगे ठंडक का अहसास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप के थपेड़ों और चिपचिपी गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर एसी और कूलर का सहारा लेते हैं। लेकिन जब बिजली का बिल आता है तो शरीर के साथ दिमाग में भी टेंशन की गर्मी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस गर्मी में ऐसी ही किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो घबराइए नहीं आज हम आपको बिना एसी और कूलर के घर को एकदम ठंडा रखने के आसान और नेचुरल तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं वो तरीके...
गर्मी के मौसम में फर्श पर कालीन न बिछाएं। खाली फर्श ठंडा रहता है । खास बात यह है कि ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है।
न सिर्फ घर की छत पर बल्कि अपनी बालकनी और कमरों की खिड़की के आसपास भी पौधें लगाएं। ऐसा करने से आपका घर ठंडा रहने के साथ लुक में भी खूबसूरत दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में अपनी डाइट का ध्यान रखें। कई बार हमारी डाइट भी गर्मी की वजह बन जाती है। गर्मियों के मौसम में अधिक तले भुना या फास्ट फूड खाने के बजाय घर का बना सादा खाना खाएं। ये इम्युनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को ठंडा भी रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में बैड पर हमेशा कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करें। कॉटन फैब्रिक और लाइट कलर के पर्दे लगाने से भी घर में ठंड़क बनी रहती है।