फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कैसी है फिल्मी दुनिया के 'मर्दानी' की असल जिंदगी, कितनी है कुल संपत्ति

Tue, 16 Nov 2021 02:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Nov 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
net worth of rani mukherjee all you need to know about her
रानी मुखर्जी अभिनेत्री - फोटो : Pixabay

अपने अभिनय और आवाज के दम पर फिल्मी जगत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी की बड़ी फैन फॉलोअिंग है। रानी अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। साल 1996 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने अभिनय के दम पर लोहा मनवाया। वह सात फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित भी हो चुकी हैं।



पिछले कुछ वर्षों में मर्दानी जैसी फिल्मों के दम पर रानी मुखर्जी ने महिलाओं की आवाज को उठाने की कोशिश की है। रानी मुखर्जी, फिल्मी दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से भी एक हैं। उन्होंने निर्देशक और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। आइए आगे की स्लाइडों में रानी मुखर्जी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

net worth of rani mukherjee all you need to know about her
अभिनेत्री रानी मुखर्जी - फोटो : Instagram

कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी मुखर्जी ने फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी की कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर के करीब की हो सकती है, जिसकी कीमत भारत में करीब 100 करोड़ की होगी। 2000 के दशक में रानी मुखर्जी सबसे अधिक पे़ड अभिनेत्रियों में से एक हैं।

net worth of rani mukherjee all you need to know about her
रानी मुखर्जी की लाइफ स्टाइल - फोटो : iStock

लग्जरी लाइफ जीती हैं रानी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी को अपने फिल्मों में साइन करने के लिए बड़े-बड़े फिल्म मेकर कोशिश में रहते हैं। रानी की लाइफस्टाइल की बात करें तो वह लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। उन्हें मंहगे कारों का शौक है, रानी के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी एक्सपेंसिव कारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
net worth of rani mukherjee all you need to know about her
रानी मुखर्जी की फिल्में - फोटो : Instagram

आलीशान घर में रहती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में रानी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ आलीशान घर में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक अपार्टमेंट लिया है, जिसकी कीमत सात करोड़ से अधिक की बताई जाती है। साल 2004 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी, फिलहाल उनकी एक बेटी है जिसके साथ उनका परिवार खुशी-खुशी रहता है।

विज्ञापन
net worth of rani mukherjee all you need to know about her
रानी मुखर्जी की शानदार फिल्में - फोटो : Instagram

इन फिल्मों से मिली सफलता
रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों को दिलों में जगह बनाई। मर्दानी, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, चलते-चलते जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को हमेशा ने लोगों को उनका फैन बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed