नया साल आ गया है। न्यू ईयर को लेकर हर कोई उत्साहित है। नए साल को लोग एक गुड लक के तौर पर जानते हैं। लोगों की उम्मीद होती है कि नया साल जीवन में खुशहाली लाएगा और आने वाले साल में सबकुछ अच्छा होगा। इसी उम्मीद में लोग बीते हुए साल के आखिरी दिन यानी न्यू ईयर इव को पार्टी करते हैं और रात 12 बजे समय बदलने के साथ ही जनवरी के पहले दिन का स्वागत करते हैं। नए साल के जश्न को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए पार्टी, ट्रैवल या अन्य तरह से लोग न्यू ईयर को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन जाने अनजाने उत्सुकता में आप कई ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे आपके साल का पहला दिन ही खराब हो जाता है। उसके बाद आपको अपनी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी नए साल की पार्टी में शामिल हो रहे हैं या किसी न्यू ईयर ट्रिप पर जा रहे हैं तो भूल से भी चार गलतियां न करें। अगली स्लाइड्स में जानिए उन गलतियों के बारे में जो कर सकती हैं नए साल के जश्न को बर्बाद।
New Year 2022: नए साल में खुल कर करें एंजॉय, पर भूल से भी न करें ये चार गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की कोविड गाइडलाइन न भूलें
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के कारण कई राज्यों में कोविड प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। इसमें कई शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है, तो वहीं सार्वजनिक क्षेत्रों में नए साल के सेलिब्रेशन को बैन कर दिया गया है। कुछ जगहों पर 50 फीसदी से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर भी रोक है। ऐसे में आप पार्टी या ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखें। ऐसा न करने पर आप पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है और नए साल के जश्न में खलल पड़ सकती है।
मास्क न भूलें
कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपको संक्रमण से बचाव के लिए खुद कुछ सावधानियों का ध्यान रखना होगा। मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिग ये सब आपको संक्रमण के खतरे से बचाएगा। पार्टी मनाने के दौरान होश न खोए, इस बात का ध्यान रखें कि सावधान न रखने से आप संक्रमित भी हो सकते हैं।
ठंड से बचाव भी जरूरी
दिसंबर और जनवरी में सबसे अधिक ठंड पड़ती है। ऐसे में नए साल के जश्न में खुद को स्टाइलिश दिखाने के चक्कर में ठंड को न भूल जाएं। इस मौसम में ठंड लगने से आप बीमार पड़ सकते हैं। जोश में होश न खोएं। पार्टी में शामिल हो रहे हों तो भी वुलन कपड़ों या ऐसी एक्सेसरीज को साथ रखें, जो आपको सर्द हवाओं से बचा सके।
खानपान का रखें ध्यान
अक्सर पार्टी में आप कुछ ऐसा खा-पी लेते हैं, जिससे आपकी तबियत खराब हो सकती है। पार्टी करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप क्या खा-पी रहे हैं। पार्टी में ड्रिंक करना भी आम बात है, लेकिन उतना ही ड्रिंक करें, जिससे होश में रहें। वहीं अगर खुद ड्राइव करना हो तो अल्कोहल से बचे। वरना आपके नए साल की रात जेल में भी बीत सकती हैं।