New Year 2022: नए साल से सुधार लें ये पांच आदतें, भविष्य में नहीं होगी परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत के प्रति लापरवाही
अधिकतर लोग अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते हैं। देर से उठना, देर से सोना, समय पर खाना न खाना, व्यायाम न करना, पौष्टिक चीजे न खाना आदि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए साल में अपने रहन सहन में बदलाव लाएं और स्वस्थ जीवन जीने की कोशिश करें।
खर्चीलापन
अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं। जरूरत की चीजों या कामों में पैसे खर्च करने में कोई बुराई नहीं, लेकिन फिजूलखर्ची आपके भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। नए साल से बचत की आदत डालें। जरूरत के समय पर आपकी यही बचत काम आती है।
गुस्सा
कहते हैं कि गुस्सा इंसान का दुश्मन होता है। गुस्सा आपको लोगों का दुश्मन भी बना देता है। अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। आप भले ही बहुत अच्छे स्वभाव के हों लेकिन अधिक गुस्सा आने पर आपकी अच्छाई भी छिप जाएगी। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। लोगों से झगड़ा करने से बचें।
गैर जिम्मेदारी
अगर आप अब तक अपनी जिम्मेदारियां नहीं समझें हैं तो नए साल से जिम्मेदारी समझें। गैर जिम्मेदारी भूल कर अपनी कुछ जिम्मेदारी तय कर लें। नौकरी पेशा हैं या काॅलेज और स्कूल के बच्चे हों, सभी की परिवार, समाज के प्रति जिम्मेदारियां होती हैं। उनका निर्वहन करें।