साल 2022 का आगाज हो गया है। सभी नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ कर रहे हैं। नए साल को लोग गुड लक मानते हैं। लोगों को ऐसा विश्वास होता है कि नया साल उनके जीवन में बदलाव लाएगा। नया साल खुशियां, उन्नति लेकर आएगा। लेकिन कैलेंडर बदलने या तारीख बदलने से जीवन में खुशियां और कामयाबी नहीं मिलती। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको दृढ संकल्प करना पड़ता है। हर कदम पर उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित होते रहना पड़ता है। इसलिए लोग नए साल पर कुछ संकल्प लेते हैं। बड़े हों या बच्चे, कामकाजी लोग हों या घरेलू लोग, सभी को नए साल के रेज्युलेशन लेने चाहिए। ये आपको बुरी बातों से दूर करते हैं और नए नए लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। चलिए जानते हैं नए साल 2022 के पांच महत्वपूर्ण रेज्युलेशन के बारे में।
New Year 2022: नए साल में लें ये पांच महत्वपूर्ण संकल्प, 2022 में बदल जाएगी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत
सुखी जीवन के लिए जरूरी है, स्वस्थ शरीर का होना। जब आपकी सेहत अच्छी होगी तो आप खुश भी रहेंगे और जीवन में तरक्की भी करेंगे। इसलिए नए साल पर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लें। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो उसे धीरे धीरे कम करने के लिए संकल्प करें। अन्य किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसे नियंत्रित करने या स्वस्थ होने का प्रयास करें। अगर आप फिट हैं तो भी हमेशा फिट बने रहने के लिए भी ये संकल्प कर सकते हैं।
रिश्ते
सुखी जीवन के लिए सेहत जितना जरूरी है, आपके मन का स्वस्थ होना उतना ही जरूरी है। मन तब प्रसन्न होता है, जब रिश्ते में किसी तरह की परेशानियां न हों। इस नए साल में रिश्ते को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन गलतियों को दोबारा न दोहराने का भी संकल्प लें जो आपके रिश्ते में खटास ला चुके हैं। मन की नकारात्मकता को दूर करें और अपने करीबियों व चाहने वालों की खुशियों के लिए ये साल समर्पित करने का खुद से वादा करें।
बचत
आने वाले सभी सालो को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की इच्छा रखते हैं तो नए साल में बचत करने का संकल्प करें। बचत भविष्य में आने वाली सभी बड़ी समस्याओं से बाहर निकालने में आपकी मदद करती है। इसलिए नए साल में कम खर्च करने और पैसों को बचाने का प्रयास करें।
लक्ष्य करें तय
छात्र हों या नौकरीपेशा सभी के लिए कोई न कोई लक्ष्य होना जरूरी होता है। छात्रों को भविष्य में क्या करना है, किस दिशा में अपना भविष्य बनाना है? अगर किसी विषय में कमजोर हैं तो उसे बेहतर बनाने का लक्ष्य तय करें। नौकरीपेशा हैं तो किसी टारगेट को पाने, प्रमोशन पाने के लिए इस साल संकल्प करें।