फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Lose: दफ्तर में बैठकर काम करने से बढ़ रही है कमर और पेट की चर्बी, तो बंद कर दें इन दो चीजों का सेवन

Mon, 17 Oct 2022 06:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Oct 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Obesity Due To Sitting Job Desk Work Tips To Weight Lose Avoid Eating These Snacks And Oily Food
बैठकर काम करने वालों का बढ़ता है वजन - फोटो : iStock

Obesity Due To Sitting Job : कोरोना काल में वर्क फ्रॉम कल्चर आया, जिसके बाद लोग डेक्स पर दिनभर बैठे बैठे काम करने लगे। वह घर से बाहर नहीं निकलते थे, इस कारण शारीरिक व्यायाम कम हुआ। वहीं कई सारे दफ्तरों में पूरा दिन बैठे बैठे काम किया जाता है। आठ से नौ घंटे की शिफ्ट में लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। कई लोग डेस्क वर्क करने के कारण मोटापे के शिकार हो गए। लोगों की शिकायत है कि दिनभर बैठकर काम करने से उनकी कमर और पेट की चर्बी बढ़ी। मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ता है, साथ ही ओवरऑल लुक भी खराब लगता है। शरीर का वजन बढ़ने के कारण खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। मोटे लोगों को हाई बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग, कोरोनरी आर्टरी डिजी समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप घंटों सीट पर बैठकर कार्य करते हैं और शारीरिक व्यायाम अधिक नहीं कर पाते, तो मोटापा कम करने या चर्बी घटाने के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखें।

Obesity Due To Sitting Job Desk Work Tips To Weight Lose Avoid Eating These Snacks And Oily Food
बैठकर काम करने से बढ़ता है वजन - फोटो : istock

बैठकर काम करने से मोटापा बढ़ने का खतरा

लगातार बैठकर काम करने से मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसकी एक वजह होती है लगभग 8 से 10 घंटे एक ही स्थिति में शरीर के रहने और ज्यादा शारीरिक क्रिया न होने से पेट के पास चर्बी जमने लगती है। जो लोग फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या जल्द हो सकती है। ऐसे में डेस्क वर्क करने पर उनका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि काम के बीच में 15-15 मिनट की वॉक करें। हर ड़ेढ दो घंटे के बाद सीट से खड़े हो जाएं और शरीर को कुछ सक्रिय करें। इसके अलावा खान पान पर विशेष ध्यान रखें। दो चीजों का सेवन अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें।

Obesity Due To Sitting Job Desk Work Tips To Weight Lose Avoid Eating These Snacks And Oily Food
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : istagram/fusionfoods

वजन कम करने के लिए न करें इन दो चीजों का सेवन

तैलीय खाद्य पदार्थ

अगर आप अधिक तला-भुना खाना खाते हैं, तो वजन बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऑयली फूड के कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है। तैलीय खाद्य पदार्थों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होने के कारण शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिलती है। डेस्क वर्क करने वाले लोग शारीरिक गतिविधि कम करते हैं, इसके कारण उनके शरीर में जमा कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है और यह मोटापे में बदलने लगती है। इसलिए पौष्टिक खाना खाएं और ऑयली फूड का सेवन कम कर दें या बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Obesity Due To Sitting Job Desk Work Tips To Weight Lose Avoid Eating These Snacks And Oily Food
स्नैक्स का सेवन कम करें - फोटो : Istock

स्नैक्स

स्नैक्स सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। जो लोग बैठे बैठे काम करते है, वह अधिकतर भूख मिटाने के लिए चाय-बिस्किट, चिप्स, नमकीन आदि स्नैक्स का सेवन करते हैं। ये सारी चीजें खाने में स्वादिष्ट हो सकती हैं लेकिन शरीर में कैलोरी को बढ़ा देती है, जिससे मोटापा बढ़ता है। इसलिए वजन कम करने के लिए स्नैक्स को डाइट से बाहर कर दें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed