संसद में बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के एक नेता का कल वक्तव्य सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे। मैंने भी तय किया है कि 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। राजनीति से इतर बात की जाए तो पीएम मोदी अपने जीवन में योग को काफी महत्व देते हैं। राजनीति में उनका अंदाज तो अलग है ही, उनकी लाइफस्टाइल भी सबसे जुदा है। आइए जानते हैं उनकी खास जीवन शैली के बारे में:
सूर्य नमस्कार और योग से फिट रहते हैं पीएम मोदी, सबसे अलग है लाइफस्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 के उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर प्रधानमंत्री मोदी किसी भी नौजवान से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं और कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। अभी हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी नरेंद्र मोदी को कड़ी मेहनत करने वाला प्रधानमंत्री बताया था। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सादगी भरी अनुशासित जीवन-शैली से ही अपने आप को फिट रखते हैं।
बचपन से ही योग करते हैं मोदी
फिटनेस को लेकर सचेत रहने का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन से ही शुरू कर दी। उनके बचपन के दिनों के बारे में बताने वाले कहते हैं कि मोदी बचपन में रोजाना शर्मिष्ठा तालाब में घंटों तैरते रहते थे। इसके बाद किशोरावस्था में मोदी जी आरएसएस की शाखा में बाल स्वयंसेवक से जुड़ गए। यहां वह रुटीन के तौर पर सूर्य नमस्कार करते थे।
इसके बाद सन्यासी होने के दौरान वह कई बड़े साधु-संतों के संपर्क में आए। उन्होंने इन साधु-संतों से प्राणायाम सीखा। बचपन से लगी एक्सरसाइज की आदत को नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं छोड़ा। आज भी वह सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं।
खानपान
योग और प्राणायाम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के सक्रिय दिनचर्या के लिए जिम्मेदार हैं उनका खानपान जो कि शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर रहता है। प्रधानमंत्री को सुबह के नाश्ते में प्रधानमंत्री मोदी रात में चाहे कितनी देर से ही क्यों न सोएं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब जरूर उठ जाते हैं। पीएम मोदी सुबह योगासन करने के बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा खाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा, खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा आदि गुजराती व्यंजन भी मोदी नाश्ते में पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नाश्ते में अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं। इसी नाश्ते की वजह से वह दोपहर तक ऊर्जावान रहते हैं।