फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: पूनम पांडे की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए अभिनेत्री की घर-गाड़ी और कमाई

Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

इंडस्ट्री में बने रहने के लिए वह अक्सर ही कुछ अटपटा या विवादित करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि पूनम पांडे कितनी अमीर हैं, उनकी कुल संपत्ति, घर और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में जानिए

विज्ञापन
Poonam Pandey Death Controvery Became Fake Known Poonam pandey Net Worth House Car Income
poonam pandey - फोटो : instagram

Poonam Pandey Death Passes: बोल्ड सीन से लेकर विवादित बयान तक के जरिए चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबरें 2 फरवरी को सामने आई। उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिये बताया गया कि 1 फरवरी की रात कानपुर स्थित अपने आवास पर सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम पांडे का निधन हो गया। हालांकि 24 घंटे बाद वे खुद सामने आईं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। वह कई बार इसी तरह के अटपटे पब्लिसिटी स्टंट के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।



पूनम पांडे का जीवन भले ही ग्लैमरस दिखता हो लेकिन उसमें संघर्षों और कठिनाइयों की कोई कमी नहीं रही। प्यार से लेकर करियर तक में संघर्ष का सामना किया। सैम बाॅम्बे से शादी के कुछ समय बाद ही उनका अलगाव हो गया। घरेलू हिंसा और जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए पूनम ने ये रिश्ता खत्म कर दिया। इंडस्ट्री में बने रहने के लिए वह अक्सर ही कुछ अटपटा या विवादित करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि पूनम पांडे कितनी अमीर हैं, उनकी कुल संपत्ति, घर और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में जानिए।

Poonam Pandey Death Controvery Became Fake Known Poonam pandey Net Worth House Car Income
poonam pandey - फोटो : instagram

पूनम पांडे का जीवन परिचय

1 जनवरी 1991 को दिल्ली में पूनम पांडे का जन्म हुआ। साधारण परिवार से ताल्लुक रहने वाली पूनम का रूचि मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में थी। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान 18 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल बनीं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर उन्होंने काम किया। हालांकि कामयाबी न मिलने पर पूनम बेतुके बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहतीं।

Poonam Pandey Death Controvery Became Fake Known Poonam pandey Net Worth House Car Income
poonam pandey - फोटो : instagram

पूनम पांडे की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम पांडे लगभग 7 मिलियन यानी करीब 52 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्मों, माॅडलिंग और सीरियल के अलावा पूनम पांडे सोशल मीडिया से वह मोटी कमाई कर लेती थी। इसके अलावा एक शो के लिए पूनम पांडे लगभग 3 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Death Controvery Became Fake Known Poonam pandey Net Worth House Car Income
Poonam Pandey - फोटो : instagram

पूनम पांडे का घर

अभिनेत्री पूनम पांडे मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थीं। पूनम पांडे का कानपुर में गृह आवास है।  लॉकअप शो में काम के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका चार मंजिला घर है, जिस के किसी भी कमरे में वह पति की मर्जी से ही रह सकती थीं।

विज्ञापन
Poonam Pandey Death Controvery Became Fake Known Poonam pandey Net Worth House Car Income
poonam pandey - फोटो : instagram

पूनम पांडे की गाड़ी

इसके अलावा पूनम पांडे के पास एक लग्जरी कार भी है। वह बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान कार से चलती हैं, जिसकी कीमत 55 लाख से अधिक है। अभिनय के अलावा मॉडलिंग और विज्ञापनों से भी कमाई करती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed