फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: लॉकडाउन में चिड़चिड़े हो रहे बच्चे, कर रहे बदमाशी तो बनाएं उनका ऐसा रूटीन

Fri, 24 Apr 2020 01:14 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Positive Parenting tips in Hindi: How to monitor your children activity child psychology
बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं - फोटो : Pixabay

लॉकडाउन के दौरान घर में कैद रहना बच्चों के लिए ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है। उनके खाने-पीने से लेकर खेलने और सोने की आदतें बदल रही हैं। सामान्य रुटीन और अलग-अलग गतिविधियों से दूर सिर्फ घर पर ही रहने से बच्चे चिड़चिड़े और अनुशासनहीन भी हो रहे हैं। उनके व्यवहार में तेजी से बदलाव भी देखा जा सकता है। घर में रहकर बच्चे चीजों को जरूर अस्त-व्यस्त करते हैं या आपस में लड़ते हैं। ऐसी स्थिति में उन पर ज्यादा चिल्लाएं नहीं। आप उनके गुस्से का कारण जानें। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वक्त बच्चों से ज्यादा नरमी से पेश आने का है। बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और उनका अलग रुटीन बनाएं।

Positive Parenting tips in Hindi: How to monitor your children activity child psychology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
घर पर स्कूल जैसा रुटीन बनाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण है। न वे अपने दोस्तों से मिल पा रहे हैं, न ही पार्क जा पा रहे हैं। उनके खाने-पीने, खेलने और सोने की आदतें भी बदल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता उन पर ज्यादा ध्यान दें। उनके व्यवहार में आ रहे बदलाव पर गौर करें और उनके साथ समय बिताकर तनावपूर्ण माहौल में उन्हें सकारात्मक रखें।

Positive Parenting tips in Hindi: How to monitor your children activity child psychology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सहानुभूति दिखाएं, प्यार से पेश आएं
बच्चों को बताएं कि आप उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। उनसे पूछें कि वे क्या खाना पसंद करेंगे। साथ बैठकर खाना खिलाएं। वे अगर नाखुश हों तो उन्हें गले लगाएं। उन्हें किसी न किसी मानसिक गतिविधि से जोड़ें। यह ऐसा वक्त है, जब बच्चे को ज्यादा करुणा की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Positive Parenting tips in Hindi: How to monitor your children activity child psychology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साथ गाना गाएं, डांस करें, कहानियां सुनाएं
बच्चों में काफी ऊर्जा होती है, जिसे सही दिशा में न लगाया जाए तो वे इसे अनुत्पादक गतिविधियों में खपाते हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी आपको अतिरिक्त समय मिले तो उनके साथ गाना गाने या डांस जैसी गतिविधि करें। उन्हें प्रेरणादायी कहानियां सुनाएं। उनके साथ मिलकर किसी प्ले या ड्रामा का सीन करें। अगर बच्चे थोड़े बड़े हों तो उन्हें उनके बचपन के किस्से बताएं। अगर माता-पिता बच्चों के साथ खुद किसी खेलकूद या अन्य कार्य में शामिल होते हैं तो उनमें आत्मविश्वास मजबूत होता है। बेहतर होगा बच्चों का एक रुटीन बनाएं।

विज्ञापन
Positive Parenting tips in Hindi: How to monitor your children activity child psychology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों के साथ करें व्यायाम, मेडिटेशन
घरों में आजकल बड़ों के बीच संक्रमण को लेकर ही ज्यादा बातें होती हैं। यह न समझें कि इस तनाव से बच्चे दूर हैं। वे भी टीवी देख रहे  या आपकी बातें सुन रहे होते हैं। इसलिए स्वयं को सकारात्मक रखना जरूरी होता है। आप तनाव में आएंगे तो बच्चे पर भी असर होगा। तनाव दूर करने के लिए व्यायाम करें, मेडिटेशन करें और बच्चों को भी इसमें शामिल करें। कोरोना से जुड़ी खबरें देखने का कोई एक समय तय करें। दिनभर इससे जुड़ी चर्चा आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ बच्चों पर भी असर डालती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed