{"_id":"6a834af2b37632456700de69","slug":"three-lakh-rupees-were-stolen-by-pretending-to-be-a-sewing-machine-business-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160625-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिलाई मशीन कारोबार का झांसा देकर तीन लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिलाई मशीन कारोबार का झांसा देकर तीन लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में सिलाई मशीन कारोबार का झांसा देकर युवक से तीन लाख रुपये हड़पे लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मजरे टेनी गांव निवासी सोने खां ने बताया कि छह अगस्त 2024 को उसकी मुलाकात कानपुर के शबनम मार्केट, नाला रोड चमनगंज निवासी वारिस आलम से हुई थी। सिलाई मशीन कारोबार के संबंध में बातचीत के दौरान वारिस आलम ने सिक्योरिटी मनी के रूप में दो लाख रुपये जमा करने को कहा।
10 अगस्त को वारिस आलम साले रिजवान के साथ गांव आया और दो लाख रुपये लेकर लेटर पैड पर रिसीविंग दी। माल भिजवाने के नाम पर एक लाख रुपये और मांगे जाने पर सोने खां ने वह रकम भी दे दी।
विज्ञापन
दिसंबर में वारिस आलम को ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद वह कोमा में चला गया। पत्नी जैनी खान और साले रिजवान ने तबीयत ठीक होने पर रुपये लौटाने की बात कही। इलाज के दौरान वारिस आलम की मौत हो गई। पुलिस से शिकायत के बाद जैनी खान ने हथगाम बुलाकर रुपये देने को कहा।
पांच जून को सोने खां भांजे आदिल के साथ रुपये लेने हथगाम पहुंचा। यहां जैनी खान और रिजवान ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि कार सवार तीन साथियों के साथ उसकी पिटाई कर अपहरण की कोशिश की। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।