{"_id":"6a834ce72a45df03fd05be7f","slug":"e-rickshaw-overturns-after-collision-with-illegal-bus-child-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-160590-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डग्गामार बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डग्गामार बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो-10- फाइल फोटो वासू। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। हथगाम रोड पर पतहापर गांव के पास सोमवार सुबह डग्गामार बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में मासूम की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी गंगा स्नान के लिए ओमघाट जा रहे थे।
हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सात लोग सोमवार सुबह करीब 10 बजे ई-रिक्शा से गंगा स्नान के लिए ओमघाट जा रहे थे। पतहापर गांव के पास पीछे से आ रही डग्गामार बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में गीता देवी (58), केतन शर्मा (25), शालिनी शर्मा (23), अंशी (4), आराधना (6), लक्ष्मी (30) और उसका बेटा वासु (2) घायल हो गए। सभी को सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टर उत्कर्ष यादव ने लक्ष्मी और वासु की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान वासु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने मथैयापुर चौराहे के पास चालक को घेरकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर बस थाने में खड़ी करा दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।