{"_id":"6a834aca85cb30db1407a845","slug":"patients-thronged-the-hospital-after-a-two-day-holiday-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170972-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में उमड़े मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थित सीटी स्कैन विभाग के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल खुलने से पहले ही ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने के लिए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
दो दिन तक अस्पताल की नियमित ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। स्थिति यह रही कि ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया, जबकि सामान्य दिनों में करीब 1200 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और जांच केंद्रों के बाहर भीड़ नजर आई। कई मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बुजुर्ग मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों की संख्या भी सोमवार को अस्पताल पहुंचने वालों में शामिल रही।
विज्ञापन
दवा वितरण पर भी दिखा असर
ओपीडी में बढ़ी भीड़ का असर जांच वितरण काउंटर से लेकर खून की जांच कराने वाले लैब में भी दिखाई दिया। हालत ये थी कि मरीज लाइन में लगे-लगे थक गए, तो वह जमीन पर बैठकर ही अपने नंबर का इंतजार करने लगे।
दो दिन के अवकाश के बाद में अस्पताल की ओपीडी खुली है। इसकी वजह से मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। फिर भी मरीजों को परेशानी नहीं होने दी है। -सतीश चंद्र नागर, सीएमएस जिला अस्पताल
सीटी स्कैन कक्ष के तीनों एसी खराब, जांच न होने से मरीज रहे परेशान
- तीन दिन से थी समस्या, सीएमएस को जानकारी न देने वाले कर्मचारी तलब किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में लगे तीनों एसी खराब होने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इससे मरीजों की जांच प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों एसी तीन दिन से खराब हैं, जिसकी जानकारी कर्मियों ने सीएमएस को नहीं दी। मशीन न चलने से सोमवार को मरीजों को काफी परेशानी हुई।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि आज ही तीनों एसी के खराब होने की जानकारी मरीजों से मिली है। तीनों एसी सही कराए जा रहे हैं। फिलहाल, मशीन को शुरू करवा दिया गया है। वहीं इस लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों से जवाबतलब किया गया है।
भाकियू पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष केपी राठौर, हरीश ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अस्पताल में अधिकारी से लेकर कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। यही वजह है कि अस्पताल में मरीजों को समय से सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।