फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cousin sisters set out on a *Dandavat Yatra* (prostration pilgrimage).

Budaun News: दंडवत यात्रा पर निकलीं चचेरी-तहेरी बहनें

Mon, 17 Aug 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cousin sisters set out on a *Dandavat Yatra* (prostration pilgrimage).
दंडवत यात्रा करती किशोरी। संवाद
रेहड़िया। दंडवत यात्रा पर निकलीं दो किशोरियों को देख लोग भावुक हो गए। दोनों चचेरी-तहेरी बहनें हैं। किशोरियां क्षेत्र के गांव बरौर अमानुल्लापुर की निवासी हैं। दोनों अपने गांव से दंडवत यात्रा करते हुए लगभग आठ किमी दूर प्राचीन प्रसिद्ध बाबा भोलानाथ धाम मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन

दंडवत यात्रा पर निकलीं कामिनी (16) पुत्री नेमसिंह और काजल (17) पुत्री श्यामवीर सिंह सावन के महीने में दूसरी बार दंडवत यात्रा कर रही हैं। उन्होंने वजीरगंज और नदवारी के बीच स्थित प्राचीन बाबा भोलानाथ धाम मंदिर तक यात्रा का संकल्प लिया है। यात्रा के दौरान दोनों बहनों के साथ उनके माता-पिता भी चल रहे हैं। श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोनों बहनें सावन में दो बार दंडवत यात्रा करती हैं। वजीरगंज पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दोनों बहनों पर पुष्प वर्षा कर भावुक माहौल में स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वजीरगंज थाना पुलिस भी यात्रा के साथ मौजूद रह रही है। संवाद
विज्ञापन



नरौरा और हरिद्वार से लाए कांवड़

दहगवां। हर की पौड़ी, हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर आए कांवड़ियों के जत्थे ने सोमवार को मनोकामेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक किया। इधर, नरौरा से 51 लीटर जल की कावड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे ने श्रीराम मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने कांवड़ियों के जत्थों का फूलों से स्वागत किया। इस मौके पर रोहित गुप्ता, मयंक गुप्ता, भारत गुप्ता, माधव गुप्ता, गोलू गुप्ता, हर्षित गुप्ता, शरद गुप्ता, गणेश, सहेल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed