फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preeti Oberoi Crowned Teej Queen

Budaun News: प्रीती ओबरॉय को मिला तीज क्वीन का ताज

Mon, 17 Aug 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Preeti Oberoi Crowned Teej Queen
उझानी में नगर पालिका के तीज महोत्सव में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवा
उझानी। नगर पालिका परिषद और रोटरी क्लब की देखरेख में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीज महोत्सव में महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने हथेलियों को मेहंदी से सजाकर समां बांध दिया। इस मौके पर रोटेरियन महिलाओं ने प्रीती ओबरॉय को तीज क्वीन चुना।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क में तीज महोत्सव कार्यक्रम शनिवार शाम छह बजे शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने महोत्सव की शुरुआत पूजन के साथ कराई। हथेलियों को मेहंदी से सजाकर महोत्सव में शामिल हुईं महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। करीब तीन घंटे तक चले महोत्सव में सामूहिक नृत्य की भी धूम रही। पालिकाध्यक्ष अग्रवाल ने बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

इससे पहले एक पैलेस में भी रोटरी क्लब ने तीज महोत्सव मनाया। रोटेरियन महिलाओं में प्रीती ओबरॉय को तीज क्वीन चुना गया। क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने महिलाओं को पुरस्कृत किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पदाधिकारियों में अनुराग धींगड़ा, मनीष गोयल,सिद्धार्थ जैन के अलावा महिलाओं में वर्षा गर्ग, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल, मोना धींगड़ा, अंशिका बंसल, नेहा, पारुल, जिम्मी भाटिया, पूजा, भावना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

उझानी में नगर पालिका के तीज महोत्सव में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवा

उझानी में नगर पालिका के तीज महोत्सव में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed