{"_id":"6145adf1fb2f06037646eea9","slug":"priyanka-chopra-house-and-net-worth-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लंदन के आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमती गाड़ियों का है शौक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लंदन के आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमती गाड़ियों का है शौक
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है। ऐतराज और मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्मों में प्रियंका के किरदार को लोग हमेशा याद करते हैं। अभिनय की दुनिया में अलग छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा की व्यक्तिगत जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है, दोनों लंदन में रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका की तस्वीरें लोगों को दीवाना बना देती हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक निक और प्रियंका को बेहद राजशाही जीवन जीना पसंद है। साल 2018 में निक से शादी करने के बाद हाल ही में इस कपल ने लॉस एंजिल्स में एक बेहद खूबसूरत घर खरीदा है। इसकी कीमत कई करोड़ों में बताई जाती है। घर के अलावा प्रियंका को कार और ज्वेलरी का भी खास शौक है। आइए आगे की स्लाइडों में प्रियंका चोपड़ा के राजशाही लाइफस्टाइल की ऐसी ही कुछ खास बातें जानते हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा रहती हैं आलीशान घर में
- फोटो : Instagram
लंदन का घर है बेहद खूबसूसरत
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिविंग रूम को बेहद खूबसूरती से सजाया हुआ है। सफेद सोफा, कांच की खिड़कियां कमरे की खूबसूरती को और भी अच्छा लुक देती हैं। आउटडोर में पेड़-पौधे इस आलीशान घर की शोभा को और भी बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रियंका का कार कलेक्शन
- फोटो : Instagram
कीमतों कारों की हैं शौकीन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जोनस कीमती कारों की शौकीन हैं। कारों के कलेक्शन में उनके पास रॉल्स राय्स घोस्ट भी है, जिसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ की है। बॉलीवुड में सबसे महंगी गाड़ियों से चलने वाली अभिनेत्रियों में प्रियंका का नाम शुमार है।
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
कीमती ज्वेलरी का शौक
प्रियंका चोपड़ा को खूबसूरत और महंगी ज्वेलरी का शौक है। एक अवार्ड शो के दौरान उन्होंने लोरेन श्वार्ट्ज डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने थे, जो काफी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी 21.75 करोड़ रुपए की हो सकती है। इसके अलावा कई रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि प्रियंका जो अंगूठी पहनती हैं, उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X