सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वैज्ञानिकों की चेतावनी: प्रदूषण के कारण जलीय पर्यावरण को हो रहा है भारी नुकसान, विलुप्त होते जा रहे हैं कई जीव

लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
how human activities affect the environment, know what expert warns
प्रदूषित हो रही है जलीय दुनिया - फोटो : Pixabay

आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण नदियां और झीलें प्रभावित हो रही हैं। वैसे तो पृथ्वी के केवल एक फीसदी हिस्से पर ही नदियां और झीलें हैं, हालांकि यह मछली, स्तनधारी, पक्षी, कीड़े और क्रस्टेशियंस सहित तमाम प्रकार की लगभग 10 फीसदी प्रजातियों का निवास भी है। पर्यावरण वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि इन प्रजातियों में तेजी से गिरावट आ रही है। कई सारे जीव, जो नदियों और समुद्रों को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे वह तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं, इसका सीधा असर मानव समाज पर पड़ सकता है।


हालिया अध्ययनों के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि वनों की तुलना में आर्द्रभूमि तीन गुना तेजी से विनाश की तरफ बढ़ती जा रही है। जिस तरह से दुनियाभार में प्लास्टिक, सीवेज, खनन कीचड़, औद्योगिक और कृषि रसायनों का उपयोग बढ़ा है, ऐसे में यह पानी की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। भविष्य में इसके कई प्रकार के नुकसान देखने को मिल सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
how human activities affect the environment, know what expert warns
प्रदूषण के कारण जलीय जीवन पर हो रहा है बुरा असर - फोटो : Pixabay

तेजी से विलुप्त हो रहे हैं कई सारे जीव
जलीय जीवन को प्रभावित करने वाले तमाम कारकों को जानने के लिए अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने लोगों को अलर्ट किया है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे तमाम प्रकार के प्रदूषण के कारण आज के समय में स्वच्छ और मीठे पानी में रहने वाले 4 में से 1 जीव विलुप्त होने की कगार पर खड़े हैं। इन जीवों का मानव सभ्यता और जनजीवन को सुव्यवस्थित रखने में विशेष योगदान माना जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हम पर्यावरणीय डीएनए  या ईडीएनए का उपयोग करके तमाम प्रकार के जीवों की प्रजातियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इनके संभावित जोखिम कारकों का पता लगाया कर इन्हें सुरक्षित करने की दिशा में काम किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how human activities affect the environment, know what expert warns
लुप्त होते जा रहे हैं कई जलीय जीव (सांकेतिक) - फोटो : Istock

प्रदूषण के कारण जलीय पर्यावरण पर खतरा
जलीय पर्यावरण को नुकसान पहुंचान वाले कारकों को जानने के लिए अध्ययन करने वाली टीम का कहना है कि दुनियाभर में पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए कई सारे जलीय जीवों का अस्तित्व बहुत मायने रखता है, हालांकि समय के साथ हम इसे खोते जा रहे हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने अलग-अलग प्रजातियों के बारे में अध्ययन के लिए प्रयोग में लाई जा रही पारंपरिक बायोमोनिटरिंग विधियों पर भी सवाल उठाते हुए इन्हें काफी धीमा और महंगा बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दशकों में हमारा जीवन सुव्यवस्थित बना रहे इसलिए हमें अभी से जलीय पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

how human activities affect the environment, know what expert warns
प्रदूषण का समुद्री जीवन पर असर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मानव जीवन होता जाएगा चुनौतीपूर्ण
वैज्ञानिकों ने डीएनए विधि के माध्यम से जलीय जीवन और लुप्त हो रही प्रजातियों के बारे में जानने की कोशिश की। अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि हम आधुनिकता के दौर में इतने लापरवाह होते जा रहे हैं कि अपनी ही प्राकृतिक संपदाओं का नुकसान पहुंचाने में कोई परहेज नहीं है। हमें इन बातों का ध्यान रखना होगा कि पृथ्वी पर हर जीव का पर्यावरण में विशेष योगदान है। कई सारी जलीय जीव की प्रजातियां लुप्त हो गई हैं, कई लुप्त होने की कगार पर है। इस दोहन को अगर समय रहते नहीं रोका गया तो मानव समाज के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होता जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed