Navratri Puja Samagri List 2026: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना का सबसे पवित्र समय होता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और शक्ति आती है। सही सामग्री और विधि से पूजा करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Navratri Puja Samagri: 9 दिन की पूजा के लिए आवश्यक सामान, बना लें नवरात्रि की सामग्री लिस्ट
Navratri Puja Samagri List 2026: नवरात्रि पूजा के लिए मुख्य सामग्री में कलश, नारियल, आम के पत्ते, रोली, चावल, लाल कपड़ा, फूल, धूप-दीप, फल, मिठाई और माता की चौकी शामिल होती है। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती की पुस्तक और पूजा के लिए जल, गंगाजल और सुपारी भी जरूरी मानी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटस्थापना के लिए सामग्री
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जो पूजा का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है।
-
कलश (मिट्टी या तांबे का)
-
नारियल
-
आम के पत्ते
-
गंगाजल
-
सुपारी
-
सिक्के
-
लाल कपड़ा
-
जौ (जवारे बोने के लिए)
-
मिट्टी का पात्र
माता की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
मां दुर्गा की दैनिक पूजा के लिए ये चीजें जरूरी होती हैं,
-
रोली या कुमकुम
-
चावल (अक्षत)
-
फूल और माला
-
धूप और दीप
-
अगरबत्ती
-
कपूर
-
सिंदूर
-
चुनरी
-
इत्र
-
पान और सुपारी
भोग और प्रसाद सामग्री
नवरात्रि में मां को भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है:
-
फल (केला, सेब, अनार आदि)
-
नारियल
-
मिठाई
-
खीर या हलवा
-
शहद
-
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
विशेष पूजा सामग्री
-
दुर्गा सप्तशती की पुस्तक
-
घंटी
-
शंख
-
आरती की थाली
-
दीपक (घी या तेल का)