टीवी और वेब सीरीज की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने मुंबई स्थित अपने हर पर ही मेरिज रजिस्टर की और छत पर पार्टी रखी। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इस सादगी को देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए। अभिनेत्री कृतिका कामरा का ये सादगी प्रेम, सिर्फ उनके रिश्ते में नहीं, बल्कि घर में भी देखने को मिलता है। कृतिका का मुंबई वाला घर किसी लग्जरी सेट से कम नहीं लगता। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनका यह घर दिखावे से ज्यादा सादगी, आराम और पर्सनल टच को दर्शाता है। मुंबई के इस किराए के अपार्टमेंट को कृतिका ने इंटीरियर डिजाइनर पूर्वा अग्रवाल के साथ मिलकर इस तरह सजाया है कि यह उनके लिए शहर के बीचों-बीच एक शांत और आरामदायक जगह बन सके।
Kritika Kamra House Tour: बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक, देखें कृतिका कामरा के घर की तस्वीरें
Kritika Kamra House Inside Photos: मुंबई स्थित कृतिका कामरा के किराए के घर का इंटीरियर इतना आलीशान है कि बड़े बड़े सेलेब्स की कोठी भी पीछे रह जाए। उनके घर की सादगी और एलिगेंस बेहद खूबसूरत वातावरण देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिविंग रूम में सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
कृतिका के घर में कदम रखते ही सबसे पहले नजर पड़ती है हवादार और कोज़ी लिविंग रूम पर। यहां बेज़ और व्हाइट कलर पैलेट का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे कमरे में शांति और संतुलन का एहसास देता है। कमरे की दीवार पर बना ग्रिड वॉल डिज़ाइन खास है, जिसमें चंदेरी टेक्सटाइल्स को फ्रेम किया गया है। ये टेक्सटाइल्स कृतिका के अपने लेबल से हैं और इन्हें कमरे के रंगों से मैच करते हुए हैंड-डाई किया गया है। इस स्पेस को और आकर्षक बनाने के लिए,
-
ब्लश पिंक वेलवेट सोफा
-
म्यूटेड ब्लू बोन-इनले साइड टेबल
-
गोल्ड फ्रेम कॉफी टेबल
-
फ्लोरल मोटिफ वाले पुफ से सजावट की गई है।
इन सबका मिश्रण विंटेज और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल तैयार करता है।
चाय के साथ सुकून देने वाला कॉर्नर
लिविंग रूम में ही एक छोटा सा कोना ऐसा बनाया गया है जहां कृतिका अक्सर चाय या कॉफी के साथ रिलैक्स करती हैं। यहां हल्के डिस्टेस्ड विंटेज फर्नीचर, गोल्ड फ्रेम कंसोल और टेक्सचर्ड आर्ट पीस लगाए गए हैं। फर्श पर बिछा मल्टीकलर रग पूरे स्पेस को एक साथ जोड़ता है और कमरे को गर्मजोशी भरा लुक देता है।
कोजी डाइनिंग एरिया
कृतिका के घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद खास है। यहां पेस्टल ब्लू दीवारों के साथ इकत वॉलपेपर का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरे को अलग पहचान देता है। डाइनिंग स्पेस में मौजूद कुछ खास एलिमेंट्स जैसे,
-
कस्टम-मेड फ्लूटेड मार्बल राउंड डाइनिंग टेबल
-
रतन अपहोल्स्टर्ड चेयर्स
-
आइवरी बेंच सीट
सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। विंटेज आर्ट डेको पिंक मार्बल पेंडेंट लाइट, जो इस पूरे एरिया को एलिगेंट और चार्मिंग बनाती है।
मॉर्निंग कॉफी के लिए छोटा सा बार कॉर्नर
किचन और डाइनिंग एरिया के बीच एक विंडो को बड़ा करके यहां एक छोटा बार कॉर्नर बनाया गया है। इस जगह पर रेड और ऑरेंज कस्टम बार चेयर्स और ग्लासवेयर रखने के लिए बार कैबिनेट लगाए गए हैं, जो इस स्पेस में रंगों की एक दिलचस्प झलक जोड़ते हैं।