Rajat Patidar Lifestyle: रजत पाटीदार ने आईपीएल से की कितनी कमाई, जानें आरसीबी के इस दमदार खिलाड़ी की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत पाटीदार का करियर
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार के पिता एक कारोबारी हैं। एक जून 1993 में रजत का जन्म हुआ था। वह मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। साल 2015-16 रणजी ट्रॉफी में उन्हें फर्स्ट क्लास क्लास डिब्यूट किया जो बड़ौदा और मध्य प्रदेश के बीच हुआ था। इसके बाद 2017-18 जोनल टी 20 लीग में उन्होंने 8 जनवरी 2018 को अपनी 20-20 डेब्यू किया। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2018-19 में सबसे हाई स्कोरर थे। आठ मैचों में रजत ने 713 रन बनाएं थे। साल 2021 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रजत पाटीदार ने पहली बार डेब्यू किया था।
रजत पाटीदार का घर और कार कलेक्शन
क्रिकेटर रजत पाटीदार इंदौर में अपने परिवार के साथ ही रहते हैं। उनके पिता कारोबारी हैं। पाटीदार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें अक्सर साइकिलिंग करते देखा जाता है।
रजत पाटीदार की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत पाटीदार की कुल संपत्ति लगभग 3.5 से 4 करोड़ रुपये तक है। उनकी कमाई क्रिकेट से ही होती है। घरेलू मैचों के अलावा आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से रजत कमाई करते हैं।
रजत पाटीदार की कमाई
आईपीएल 2022 में अपने धुआंधार प्रदर्शन से चर्चा में आए रजत पाटीदार को साल 2021 आईपीएल के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि इस साल आईपीएल में आरसीबी ने पाटीदार को रिटेन नहीं किया। वहीं मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड रह गए थे। लेकिन बाद में 20 लाख रुपये में पाटीदार को लिया गया। आईपीएल के अलावा घरेलू टीम और अन्य माध्यमों से पाटीदार महीने में 13 लाख रुपये कमा लेते हैं और सालाना 35 लाख की कमाई करते हैं।