फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: आलीशान जिंदगी जीते हैं राजकुमार राव, पास में हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कार

Wed, 17 Nov 2021 03:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 17 Nov 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Net Worth Earnings Car Collection Celebrity Lifestyle
राजकुमार राव - फोटो : instagram/rajkummar_rao

बॉलीवुड के सीधे साधे से दिखने वाले एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली। स्त्री, शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाने वाले राजकुमार राव की सादगी के लोग फैन हैं। हालांकि असल जिंदगी में राजकुमार राव किसी प्रिंस की तरह जीते हैं। उनकी लग्जरी लाइफ काफी खर्चीली है। 37 साल के राजकुमार राव की इनकम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी लाइफ स्टाइल बेहद लग्जरी है। बंगला, कार कलेक्शन, बाइक कलेक्शन से लेकर स्नीकर्स और घड़ियों तक का उनका कलेक्शन करोड़ों का है। हालांकि राजकुमार राव अपनी लग्जीरियस लाइफ को ज्यादा दुनिया के सामने नहीं लाते। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहें हैं राजकुमार राव के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में। चलिए जानते हैं कि राजकुमार राव की नेटवर्थ क्या है? एक फिल्म के लिए राजकुमार राव कितना चार्ज करते हैं?

Rajkummar Rao Net Worth Earnings Car Collection Celebrity Lifestyle
Rajkummar Rao - फोटो : instagram/rajkummar_rao

राजकुमार राव की आय

राजकुमार राव अपनी फिल्मों के लिए अच्छी खासी फीस लेते हैं। एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव ने नेटफ्लिक्स के साथ 15 करोड़ रुपये में एक फिल्म साइन की है।

Rajkummar Rao Net Worth Earnings Car Collection Celebrity Lifestyle
Rajkummar Rao - फोटो : instagram/rajkummar_rao

राजकुमार राव की नेटवर्थ

उनकी नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है, यानी की मौजूदा समय में राजकुमार राव 44 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

इन ब्रांड के एम्बेसडर हैं राजकुमार राव

राजकुमार राव बेवकूफ डाॅट काॅम, एक्टिमास्क्स और कैशिफाई जैसे ब्राड्स के एम्बेसडर हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए राजकुमार राव प्रति ब्रांड 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Net Worth Earnings Car Collection Celebrity Lifestyle
राजकुमार राव - फोटो : instagram/rajkummar_rao

राजकुमार राव की वॉच कलेक्शन

अभिनेता राजकुमार राव के पास अच्छा खासा वाॅच कलेक्शन है। उन्हें घड़ी पहनने का शौक है। उनकी घड़ियों की कीमत लाखों में है। उन्हें कई मौकों पर शानदार और कीमती घड़ियों को पहने देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Net Worth Earnings Car Collection Celebrity Lifestyle
audi - फोटो : istock

राजकुमार राव की कार कलेक्शन

एक्टर राजकुमार राव के पास कई कारें हैं। उनके 70 लाख की कीमत की ऑडी क्यू7 है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज सीएलए 200 कार है, जिसकी कीमत 30 से 60 लाख की कीमत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed