फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं रीवा, शादी से पहले ही ससुर ने दी थी रवींद्र जडेजा को 1 करोड़ की ऑडी

Wed, 23 May 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja wife riva solanki know about her
रीवा सोलंकी

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी के साथ गुजरात के जामनगर में एक पुलिसवाले ने हाथापाई कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रीवा सोलंकी (जडेजा की पत्नी) अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी चला रही थीं तो उन्होंने एक पुलिसवाले की बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी और उनके बीच काफी झगड़ा हुआ और पुलिसकर्मी ने उन पर हाथ तक उठा दिया। जडेजा की पत्नी रीवा की शिकायत के बाद आरोपी संजय अहिर को गिरफ्तार किया गया है।

ravindra jadeja wife riva solanki know about her
JADEJA WIFE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रीवा सोलंकी गाड़ी चला रही थीं तो उसमें जडेजा की मां और एक छोटा बच्चा भी था। बता दें कि जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। चलिए आपको बताते हैं रीवा सोलंकी के बारे में।

ravindra jadeja wife riva solanki know about her
JADEJA WIFE

रीवा सोलंकी राजकोट के एक कांट्रैक्टर और करोड़पति बिजनेसमैन हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी है। रीवा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। रीवा की मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ravindra jadeja wife riva solanki know about her
ravindra jadeja and his wife

रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनका परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। वहीं रीवा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने UPSC की तैयारी भी की थी। 

विज्ञापन
ravindra jadeja wife riva solanki know about her
jadeja wife

जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। जडेजा को शादी से पहले ही उनके ससुर ने करीब 1 करोड़ की ऑडी क्यू 7 कार गिफ्ट की थी। यही नहीं जडेजा की शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी। तीन दिन चली इस ग्रैंड वेडिंग में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed