फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीनेज बेटी को जरूर बताना चाहिए ये 4 बातें, हर मां का बनता है दायित्व

Wed, 01 Apr 2020 07:30 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 01 Apr 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
5 things you must tell your teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो हर रिश्ता अपने आप में बहुत खास होता है लेकिन मां-बेटी के रिश्ते की एक अलग बात होती है। यह रिश्ता कभी न टूटने वाली डोर से बंधा होता है। इस रिश्ते में खट्टी-मीठी नोकझोंक भी देखने को मिलती है लेकिन मां की सबसे अच्छी दोस्त केवल उसकी बेटी ही होती है। बेटी की परवरिश भी मा की ही जिम्मेदारी होती है। एक मां ही अपनी बेटी को अच्छे बुरे की सीख देती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताएंगे, जिसे हम मां को अपनी कॉलेज जा रही लड़की को बतानी चाहिए।

5 things you must tell your teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मजबूत और जिम्मेदार बनाएं
स्कूल तक आपकी बेटी की जिंदगी बहुत आराम से कटी और इसे आपने खूब साथ भी दिया, लेकिन अब बात आगे कॉलेज की गलियों कि ओर बढ़ रही है। ऐसे में आप हर समय उसके साथ नहीं रह सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी बेटी को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए मजबूत और जिम्मेदार बनाएं। कॉलेज के शुरुआती दिनों में हो सकता है आपकी बेटी को कुछ परेशानी हो। ऐसे में उसे मजबूत रहना बहुत जरूरी है ताकि इस परेशानी से वो आसानी से बाहर निकल जाए।

5 things you must tell your teenage girl
मां - फोटो : Pixabay

सच्चा और अच्छा दोस्त बनें
कॉलेज की लाइफ दोस्तों के बिना बिल्कुल अधूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी बेटी की कॉलेज लाइफ तनावमुक्त रहे तो सबसे पहले उन्हें अच्छे दोस्तों के चयन के बारे में बताएं। उन्हें इस बात का अहसास जरूर दिलाएं कि लाइफ में अच्छे दोस्त का होना बहुत जरूरी है। अपनी बेटी को ये सीख दें कि वो अपने दोस्तों के साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा वो अपने साथ चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 things you must tell your teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

असफलता का मतलब विफलता नहीं
अपने बच्चों को इसके बारे में जरूर बताएं। उन्हें बताएं कि हमेशा अपने अनुभवों से कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए और इसे ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ जाना चाहिए। असफल होने का मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपके अंदर हुनर नहीं है। आपकी असफलता ही सफलता का मार्ग तैयार करेगी। उन्हें ये जरूर बताएं कि भविष्य में लिए गए फैसलों से हमेशा खुश रहना सीखें।

विज्ञापन
5 things you must tell your teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी के आने जाने से खुद को प्रभावित न करें
स्वाभाविक सी बात है कि कॉलेज टाइम में आपकी बेटी की दोस्तों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस दौरान कोई दोस्त ऐसा भी होगा, जो आपको पसंद आने लगा होगा। ऐसे में आपको इस पल का आनंद लेना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ब्रेकअप और क्रश किसी भी तरह से आपके जीवन को प्रभावित न कर पाएं। इन चीजों से जल्द ही उबरना सीखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed