सब्सक्राइब करें

इन तीन राशियों के स्वामी प्यार में होते हैं सबसे ज्यादा वफादार, कभी नहीं देते धोखा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 07 Apr 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
according to astrology these three zodiac sign are most loyal
- फोटो : Pixabay

प्यार का पहल नाम विश्वास है। किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास और प्यार से ही शुरू होती है। जिस रिलेशन में विश्वास नहीं होता है उसके जल्दी टूट जाने के आशंका बनी रहती है। प्यार और विश्वास इंसान के स्वभाव पर भी निर्भर करता है। और ये स्वभाव इंसान के राशियों पर। तो चलिए जानें वो कौन सी राशि हैं जिनके स्वामी प्यार बहुत ही ईमानदारी से करते हैं और जीवनभर साथ निभाते हैं।

Trending Videos
according to astrology these three zodiac sign are most loyal
कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी दिल टूटने से बहुत डरते हैं। राशि का स्वामी चंद्रमा होने के कारण ये राशियों में सबसे ज्यादा भरोसेमंद होते हैं। नये साथियों से घुलने मिलने में भले ही इन्हें थोड़ा समय लगे लेकिन एक बार कमिटमेंट कर लेते है्ं तो उसे पूरी तरह से निभाते भी हैं। कर्क राशि के स्वामी प्यार और भरोसा करने से पहले सामने वाले इंसान को अच्छी तरह से परखते हैं। इसके साथ ही इन्हें अपने प्यार से भी उसी विश्वास और प्यार की उम्मीद रहती है जो ये खुद करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology these three zodiac sign are most loyal
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी नारियल की तरह होते हैं। जो ऊपर से सख्त और अंदर से नर्म रहते हैं। इस राशि के स्वामी का स्वभाव पार्टनर को थोड़ा रहस्यमयी सा लगता है और इन्हें पार्टनर पर विश्वास करने में भी थोड़ा समय लगता है। हालांकि एक बार विश्वास हो जाने के बाद इसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। वहीं अगर इनके साथ कोई धोखा देता है तो फिर वो उसे भी पूरे ईमानदारी से वापस करते हैं। इसलिए वृश्चिक राशि वालों के साथ धोखा कभी नहीं करना चाहिए।


 
according to astrology these three zodiac sign are most loyal
मकर राशि

मकर राशि वाले कमिटमेंट को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। इस राशि के लोगों सृष्टि के नियम पर पूरा भरोसा करते हैं। प्यार के मामले में ये बहुत ही पुराना ख्याल रखते हैं। ये किसी को दिल देने के मामले में बहुत सोचते हैं। लेकिन एक बार प्यार करने के बाद फिर उसे धोखा देने के बारे में सोचते भी नहीं हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed