फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Divisional Commissioner Durga Shakti Nagpal Inspects Prithvinath Temple

यूपी: मंडलायुक्त ने पृथ्वीनाथ मंदिर में किया पूजन, मंडल के धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 10:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Aug 2026 10:05 PM IST
सार

Durga ShaktiNagpal: देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
Divisional Commissioner Durga Shakti Nagpal Inspects Prithvinath Temple
मंडलायुक्त ने किए मंदिर में दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, पर्यटक सुविधाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और मंडल के चारों जिलों में बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि पृथ्वीनाथ महादेवा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, समुचित प्रकाश, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन के सुगम प्रबंध रखने के निर्देश दिए। साथ ही, अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और निर्मित हो चुके ढांचों में आवश्यकतानुसार सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बलरामपुर जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा बहराइच और श्रावस्ती के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग तथा पहुंच मार्गों जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जोर देकर कहा कि विकास कार्य कराते समय धार्मिक स्थलों की गरिमा और स्थानीय स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed