फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airport security

Lucknow News: एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

Thu, 13 Aug 2026 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
airport security
एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

विज्ञापन
सरोजनीनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को सरोजनीनगर थाने की पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) टीम के साथ एयरपोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस जांच से एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क नजर आई। चेकिंग अभियान के दौरान एयरपोर्ट परिसर में मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों की जांच की गई। सुरक्षा टीमों ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान को मेटल डिटेक्टर के जरिए बारीकी से जांचा। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से सामान और आसपास के स्थानों की भी जांच की गई। इस दौरान परिसर में कहीं कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु तो नहीं पड़ी है, इसकी भी सुरक्षा टीमों ने पड़ताल की। साथ ही पुलिस और सीआईएसएफ जवानों ने एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले वाहनों पर भी विशेष नजर रखी। सुरक्षा कर्मियों द्वारा वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों ने एयरपोर्ट के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एयरपोर्ट सहित सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एयरपोर्ट पर लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस एवं सीआईएसएफ की टीमों ने यात्रियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और ऐसी वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें। सुरक्षा जांच के चलते एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति सहित थाने के कई उप निरीक्षक, सिपाही और सीआईएसएफ के कई अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed