फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Capital city woman kills husband by striking his head with a griddle; claims he was forcibly taking her da

UP: राजधानी की कातिल पत्नी, पति के सिर पर तवा मारकर की हत्या; बोली- मेरी बेटी को जबरन ले जा रहा था

Thu, 13 Aug 2026 08:46 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 13 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

लखनऊ के जानकीपुरम में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर पति के सिर पर तवे से हमला करने का आरोप है। गंभीर चोट के बाद पति की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे।

विज्ञापन
UP: Capital city woman kills husband by striking his head with a griddle; claims he was forcibly taking her da
राजधानी की कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40) से विवाद हो गया। विवाद के दौरान तपस्या ने आशीष के सिर पर तवा मार दिया। खून से लथपथ आशीष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी पत्नी तपस्या को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब पांच साल से विवाद चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे।

विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग स्थित कल्ली पश्चिम निवासी ऑटो चालक आशीष की मां मिथलेश स्वर्णकार के अनुसार, वर्ष 2013 में उनके बेटे ने तपस्या से प्रेम विवाह किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू बेटे को प्रताड़ित करती थी। इस बीच तपस्या ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद आशीष और तपस्या के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद तपस्या पांच वर्षीय बेटी को लेकर अपनी बहन प्रीति के साथ जानकीपुरम इलाके में रहने लगी।
विज्ञापन


पत्नी बोली, जबरन बेटी को ले जा रहा था पति

बृहस्पतिवार सुबह आशीष पत्नी से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तपस्या ने तवे से आशीष के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से आशीष खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद तपस्या की बहन प्रीति जानकीपुरम थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच झगड़ा हुआ है तथा बहनोई को चोट लगी है।

मौके पर पहुंची पुलिस घायल आशीष को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि बेटे की मौत की खबर पाकर आशीष की मां भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बहू पर आरोप लगाया कि वह बेटे से अक्सर रुपये वसूलती थी। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते तपस्या ने उनके बेटे की हत्या कर दी।




 

बेटी के मोह में अक्सर मिलने जाता था आशीष

आशीष की मां का कहना है कि उनका बेटा बेटी से बहुत प्यार करता था। पत्नी से विवाद के बावजूद वह अक्सर बेटी से मिलने जाया करता था। उनका आरोप है कि जून 2025 में भी आशीष बेटी से मिलने गया था। वहां बहू और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी और बाद में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन

पत्नी का दवा पति से हो चुका है तलाक

इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि अब तक की पूछताछ में तपस्या का कहना है कि उसका पति आशीष से तलाक हो चुका है। बावजूद इसके आशीष अक्सर उसके घर आकर लड़ाई-झगड़ा करता था। वहीं, आशीष की मां का दावा है कि तलाक की बात के बारे में उनके बेटे ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed