{"_id":"6a7dda02607cc7961d0a5bbf","slug":"up-mathura-regional-officer-pankaj-yadav-suspended-inquiry-ordered-amit-from-agra-given-additional-responsi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव निलंबित, जांच के आदेश; आगरा के अमित को अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव निलंबित, जांच के आदेश; आगरा के अमित को अतिरिक्त जिम्मेदारी
Thu, 13 Aug 2026 08:23 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है। जांच में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने की बात कही गई। आगरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा को मथुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी एवं पर्यावरण अभियंता पंकज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो इकाइयों से संबंधित शिकायतों की जांच में कथित शिथिलता बरतने और पदेन दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने के आरोपों पर की गई है।
विज्ञापन
बोर्ड के 12 अगस्त 2026 के निलंबन आदेश के अनुसार नारायण कोडिया टेक्नोलॉजी लिमिटेड मथुरा तथा शिवा एस्फाल्टिक प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कोसी कलां, मथुरा के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए बोर्ड स्तर पर समिति गठित की गई थी।
विज्ञापन
जांच समिति ने आठ जुलाई को स्थलीय निरीक्षण किया और 14 जुलाई को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। आख्या के अवलोकन के बाद बोर्ड ने माना कि क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पंकज यादव द्वारा पदेन एवं पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती गई। आदेश में कहा गया है कि उनके कृत्य कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति सत्यनिष्ठा से जुड़े नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए।
विज्ञापन
बोर्ड ने निलंबन आदेश में कहा है कि पंकज यादव का आचरण सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-3 के प्रावधानों के विपरीत है। इसे सरकारी कर्मचारी के आचरण और जनहित के प्रतिकूल मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पंकज यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4 के तहत निलंबन और नियम-7 के तहत विभागीय अनुशासनिक जांच शुरू की गई है। जांच एवं आरोप पत्र तैयार करने के लिए मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम को जांच अधिकारी नामित किया गया है।निलंबन अवधि में पंकज यादव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध रहेंगे।