सब्सक्राइब करें

नाराज पत्नी को मनाने में काम आएंगे ये 5 टिप्स, आजमा कर देख लें नहीं होंगे फेल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 06 Apr 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
5 ways to make your wife happy when she is angry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो पति-पत्नी के बीच बहुत गहरा प्यार होता है लेकिन लड़ाई भी अक्सर होती रहती है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि रिश्तों के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक से प्यार और बढ़ता है। लेकिन कई बार पति की कोई बात पत्नी को इतनी बुरी लग जाती है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसके बाद पति यही सोचते रहते हैं कि कुछ समय लेकर उनकी पत्नी इस बात को भूल जाएगी, लेकिन कई बार ऐसा हो नहीं पाता है। कई बार तो नाराज पत्नी को मनाने में पति को अपने जेब से भारी खर्च करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप बिना ज्यादा समय लगाए अपनी रूठी पत्नी को मना सकते हैं।

Trending Videos
5 ways to make your wife happy when she is angry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

घर का काम संभाले
अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो उसे मनाने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आप बिना कोई बातचीत के घर के काम में हाथ बंटाना शुरू कर दें। ऐसे में बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर घर की बाई का ध्यान रखें। आपके घर संभालने का काम देखकर हो सकता है कि आपकी पत्नी की नाराजगी थोड़ी कम हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to make your wife happy when she is angry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नाराजगी की वजह जरूर पूछें
अगर आपकी पत्नी नाराज हुई है तो जरूर इसकी कोई बड़ी वजह होगी। ऐसी स्थिति में आपको उनसे बात करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। लेकिन इतना समझ लें आपकी पत्नी आपको आसानी से नाराज होने की वजह नहीं बता देगी। आपको सच जानने के लिए बहुत ही प्रयास करना पड़ेगा।

5 ways to make your wife happy when she is angry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पीछा करते रहें
पत्नी के नाराज होने के बाद अक्सर पति भी बात करना बंद कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। अगर आप अपनी पत्नी को ज्यादा अटेंशन देंगे तो उन्हें आप पर यूं ही प्यार आ जाएगा। आपका उनपर विशेष ध्यान सारी नाराजगी भूला देगा।

विज्ञापन
5 ways to make your wife happy when she is angry
Cooking - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ बनाकर जरूर खिलाएं
किसी के दिल के नजदीक पहुंचने के लिए उसके पेट तक पहुंचना होता है। आपको खाना बनाने आता हो या नहीं आता हो लेकिन कुछ बनाना तो जरूर पड़ेगा। नाराज पत्नी को अगर आप कुछ बनाकर खिलाएंगे तो उनका सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed