फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav to participate in the 'Jan Vishwas Abhiyan' in Barwani; will directly hear public grie

MP News: सीएम मोहन यादव बड़वानी में जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल, जनता की सीधे करेंगे सुनवाई

Thu, 13 Aug 2026 10:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 13 Aug 2026 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बड़वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे जनता की शिकायतों की समीक्षा करने के साथ किसानों, उद्यमियों और विद्यार्थियों से भी सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav to participate in the 'Jan Vishwas Abhiyan' in Barwani; will directly hear public grie
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे। वे बड़वानी कलेक्टरेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आम जनता की विभिन्न शिकायतों और आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा करेंगे। इस कार्यवाही का संचालन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय का निरीक्षण करेंगे। यहाँ वे जिले के पहले मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में उद्यमियों, प्रगतिशील कृषको एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अमृत मिशन के काम में लापरवाही पड़ी भारी, आयुक्त भोंडवे ने भोपाल समेत 5 शहरों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन


प्रगतिशील कृषको से करेंगे मुख्यमंत्री चर्चा
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव जिले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों से चर्चा करेंगे। साथ ही जिले में एचडीपीएस तकनीक से लगाये गये कपास की खेती, कस्टम हायरिंग सेंटर, एफपीओ, शासन की विभिन्न योजना से ऋण लेकर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वाले हितग्राही, दुग्ध उत्पादन, निमाड़ी गायो के संरक्षण, मछली बीज एवं मछली पालन पर किसानों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यादव किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी ई-टोकन व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया से भाजपा को गहरा दंश: बड़े नेताओं का टिकट काटना आसान नहीं, अब एंटी-इनकंबेंसी से ज्यादा भीतरघात का डर

उद्यमियों से भी होगा संवाद
मुख्यमंत्री यादव संवाद कार्यक्रम में जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं एग्रो इण्डस्ट्रीज, कपास एवं जिनिंग उद्योग, रिन्यूएबल उर्जा, वेस्ट मैनेजमेंट, इको फ्रेण्डली उत्पाद, विनिर्माण एवं नवाचार, स्टार्ट-अप के क्षेत्र में कार्य करने वाले सफल उद्यमियों से उनके कार्यक्षेत्र के संबंध में विस्तार से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed