फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Patriotic fervor echoes at Lal Parade; 22 contingents march past; full preparations assessed.

Bhopal News: स्वतंत्रता दिवस से पहले परखी गई पूरी तैयारी, लाल परेड में गूंजा देशभक्ति का जोश

Thu, 13 Aug 2026 10:20 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:20 PM IST
सार

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। 22 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, संदेश वाचन और 47 अधिकारियों-कर्मचारियों के पदक अलंकरण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन
Patriotic fervor echoes at Lal Parade; 22 contingents march past; full preparations assessed.
photo परेड

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को लाल परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। मुख्य समारोह की तर्ज पर हुए इस अंतिम पूर्वाभ्यास में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन, मार्च पास्ट, परेड निरीक्षण, संदेश वाचन और राष्ट्रपति पदक अलंकरण सहित कार्यक्रम की सभी प्रक्रियाओं को दोहराया गया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। मुख्य समारोह 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर की मौजूदगी में फाइनल रिहर्सल हुई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे राजमणि सिंह बघेल
फुल ड्रेस रिहर्सल में 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय धुन के बीच परेड ने सलामी दी और मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संदेश वाचन के बाद परेड का विसर्जन किया गया। पूरी परेड अनुशासित और व्यवस्थित रही।
विज्ञापन


22 टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के एसडीओपी, सिहोरा (जबलपुर) आईपीएस आदित्य सिंघारिया ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका राज्य पुलिस सेवा के नगर पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली हेमंत कुमार ने निभाई। पुलिस बैंड सहित विभिन्न सुरक्षा बलों और संगठनों की कुल 22 टुकड़ियों ने संयुक्त अभ्यास परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

इनमें महाराष्ट्र पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), हॉकफोर्स, एसटीएफ, महिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस, जेल विभाग, जीआरपी, होमगार्ड, एनसीसी, गाइड, स्काउट्स, शौर्य दल, पुलिस बैंड और अश्वारोही दल शामिल रहे।


47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक देने का भी अभ्यास
रिहर्सल के दौरान राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के हाथों पदक अलंकरण दिए जाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। संदेश वाचन के बाद पदक अलंकरण की प्रक्रिया दोहराई गई। इसके बाद परेड कमांडर और विभिन्न दलों के प्लाटून कमांडरों ने मुख्य अतिथि को परिचय देने का अभ्यास किया।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश और निकासी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा पार्किंग व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने रिहर्सल के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरत के अनुसार सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही 15 अगस्त के मुख्य समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed