{"_id":"6a7dd5d46f5eaf727f021e0f","slug":"mohan-yadav-lokmata-ahilyabai-holkar-pal-gadariya-community-government-of-madhya-pradesh-bhopal-social-we-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अमृत मिशन के काम में लापरवाही पड़ी भारी, आयुक्त भोंडवे ने भोपाल समेत 5 शहरों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अमृत मिशन के काम में लापरवाही पड़ी भारी, आयुक्त भोंडवे ने भोपाल समेत 5 शहरों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
Thu, 13 Aug 2026 08:04 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अमृत मिशन की परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। भोपाल समेत पांच शहरों की सीवरेज परियोजनाओं से जुड़ी पांच कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने ठेकेदारों पर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में अमृत मिशन की परियोजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदारों पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने भोपाल, देवास, सतना और पीथमपुर की सीवरेज परियोजनाओं में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर पांच निर्माण कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में संबंधित नगरीय निकायों और ठेकेदार कंपनियों का पक्ष सुना गया। इसके बाद परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन ने देश को नई दिशा दी, सीएम बोले- पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड बनेगा
इन कंपनी/ ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई
विभाग ने भोपाल की अमृत 2.0 सीवरेज परियोजना के पैकेज-2 के लिए मेसर्स जयवरूदी इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और पैकेज-3 के लिए मेसर्स एल.सी. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है। इसके अलावा देवास की सीवरेज परियोजना में मेसर्स दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड, सतना की अमृत 1.0 परियोजना में मेसर्स इनविराड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और पीथमपुर की अमृत 2.0 परियोजना में मेसर्स आर. एंड बी. इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया से भाजपा को गहरा दंश: बड़े नेताओं का टिकट काटना आसान नहीं, अब एंटी-इनकंबेंसी से ज्यादा भीतरघात का डर
आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
आयुक्त ने कहा कि अमृत मिशन की परियोजनाएं सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ी हैं। ऐसे में काम में देरी, अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करना और निर्धारित समय के अनुसार प्रगति नहीं होने को गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ब्लैकलिस्ट की अवधि के दौरान संबंधित कंपनियां विभाग और उसके अधीन आने वाले नगरीय निकायों की नई निविदाओं और बोलियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल ननि की करोड़ों की जमीन को निजी बता बेच दिया, कॉलोनाइजर कंपनी के निदेशक समेत पांच पर केस दर्ज
बचा काम नियमानुसार कराने के निर्देश
साथ ही, उन्होंने संबंधित निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि बचा हुआ काम बिना किसी बाधा के नियमानुसार पूरा कराया जाए। आयुक्त संकेत भाेंडवे ने कहा कि जनहित की परियोजनाओं में लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले समय में भी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।