फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Class 12 student who failed supplementary exam dies by hanging news in hindi

MP: 12वीं की पूरक परीक्षा में असफल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले लिखा- उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी

Thu, 13 Aug 2026 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Aug 2026 07:25 PM IST
सार

भोपाल के शाहपुरा में 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं की पूरक परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मर्ग कायम कर मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Class 12 student who failed supplementary exam dies by hanging news in hindi
खुदकुशी। - फोटो : खुदकुशी।

विस्तार

राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं की पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात पारस मेजेस्टी सिटी परिसर की है। छात्रा गणित-विज्ञान संकाय की छात्रा थी और पूरक परीक्षा का परिणाम आने के बाद से मानसिक तनाव में थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


परिणाम आने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस के अनुसार, शाहपुरा स्थित पारस मेजेस्टी सिटी निवासी नीलेश दीवारे की 17 वर्षीय पुत्री निकिता दीवारे 12वीं कक्षा की छात्रा थी। मुख्य बोर्ड परीक्षा में उसे पूरक परीक्षा देनी पड़ी थी। बुधवार को पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें वह सफल नहीं हो सकी। दोबारा असफल होने के बाद वह गहरे तनाव में चली गई। देर रात वह घर के बाथरूम में गई और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में निकिता ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और परीक्षा में असफल होने के कारण यह कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा


पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
मृतका के मामा दीपक ने बताया कि मुख्य बोर्ड परीक्षा में पूरक आने के बाद भी निकिता मानसिक तनाव में आ गई थी। उस समय उसने कटर से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे समझाया और हिम्मत बंधाई, जिसके बाद उसने पूरक परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत की। लेकिन दोबारा असफल होने से वह पूरी तरह टूट गई और यह कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही जांच
शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल और सुसाइड नोट की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed