ऐसा माना जाता हैं कि रिश्तों के बीच हल्की नोक-झोंक प्यार को बढ़ाने का काम करती है। लेकिन कई बार यह नोक-झोंक इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता एक अलग मोड़ ले लेता है। प्यार करना और रिश्ते में रहना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा कठिन रिश्ते को बचाए रखना है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों और झगड़ों को भूल नहीं पाते हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे उनके रिश्ते में कड़वाहट घुल जाती है। अगर आप भी अपने रिश्ते में कुछ ऐसी ही चीजों का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने उलझे रिश्ते को सुलझा सकते हैं।
रिलेशनशिप में कड़वाहट बढ़ा रही हैं दूरियां, तो उलझन सुलझाने में काम आएंगे ये 5 टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत न छोड़ें
अगर आपको इस बात का अंदाजा हो गया है कि आपका रिश्ता अब ज्यादा संवेदनशील हो गया है और बिगड़ने के कगार पर है तो आपको एक काम जरूर करना चाहिए। आपका पार्टनर आपसे चाहे कितना ही नाराज क्यों न हो आपको बात करना बंद नहीं करना चाहिए। अगर बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा तो लतफहमियों को दूर करने का विकल्प भी हमेशा खुला रहेगा। आपके बातचीत करने से उनका गुस्सा कम होने लगेगा और आप उनको अपना पक्ष समझा पाएंगे।
गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें
किसी भी रिश्ते में झगड़ा छोटी-छोटी गलतफहमियों के कारण शुरू होता है। अगर आपके भी पार्टनर को किसी बात की गलतफहमी हो गई है तो रिश्ता बिगड़ने से पहले आपको इसे दूर कर लेना चाहिए। कई बार इस वजह से पार्टनर का मूड खराब रहता है। ऐसे में आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए और अपनी बात को सच्चाई के साथ रखना चाहिए। अगर आपके पार्टनर को आपसे सही में प्यार है तो कितनी भी बड़ी गलतफहमी क्यों न हो आसानी से दूर हो जाएगी।
माफी मांग लें
कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर अपनी गलती मानने के लिए तैयार ही नहीं होता है। ऐसे में आपको ही थोड़ी फ्लेक्सिबल होकर माफी मांग लेनी चाहिए ताकि झगड़ा वहीं पर खत्म हो जाए।
कोई कड़वी बात न करें
कई बार आप गुस्से में ऐसी बात कह देते हैं, जिसका सीधा असर सामने वाले की भावनाओं पर पड़ता है। आपके द्वारा कही गई कड़वी बातें उसे जीवनभर याद रहती हैं। इसलिए कभी भी पार्टनर से झगड़े के समय कोई भी ऐसी बात अपने मुंह से नहीं निकालनी चाहिए, जिससे की आपको भविष्य में शर्मिंदा होना पड़ जाए।