{"_id":"6a7f56f50ca054b60b04b77d","slug":"report-crop-loss-within-72-hours-to-claim-compensation-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-162877-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फसल नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटे में दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फसल नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटे में दें सूचना
Fri, 14 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार और किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कृषि भवन अहिमाने में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिला कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि और करीब 60 किसान शामिल हुए।
इफको टोक्यो के जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इसके लिए बीमित राशि का अधिकतम दो प्रतिशत तक प्रीमियम देना होता है। उन्होंने किसानों को बीमा प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख, प्रीमियम, बीमित राशि और क्षति होने पर दावा करने की प्रक्रिया बताई गई। कार्यशाला में धरती माता बचाओ अभियान, उर्वरक निगरानी समिति की बैठक और कृषि रसायनों के सुरक्षित प्रयोग पर किसानों को जागरूक किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने कहा कि फसल क्षति होने या कटाई के बाद नुकसान होने पर 72 घंटे में सूचना देना जरूरी है। सूचना टोल फ्री नंबर 14447, बैंक शाखा, कृषि विभाग कार्यालय या अधिकृत बीमा कंपनी को दी जा सकती है। इस मौके पर हृदय राम वर्मा, रामकीरत मिश्र सहित कई किसान मौजूद रहे।