{"_id":"6a7ebc68ae8de00d5a03aebf","slug":"video-video-taraka-calka-na-haiiva-para-lgaya-jama-karab-eka-ghata-thapa-raha-yatayata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक चालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, करीब एक घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक चालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, करीब एक घंटे ठप रहा यातायात
अमहट, सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक चालकों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। रानीगंज स्थित गोराबारिक पोस्ट ऑफिस के सामने चेकिंग के दौरान रुपये लेने के बाद भी चालान किए जाने से नाराज एक ट्रक चालक ने अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसके समर्थन में अन्य ट्रक चालकों ने भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।
ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान संबंधित एआरटीओ द्वारा रुपये लिए गए इसके बावजूद चालान कर दिया गया। इससे नाराज चालकों ने सड़क पर वाहन खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों का कहना था कि यदि चालान ही करना था तो रुपये क्यों लिए गए।
सुबह 10:15 बजे से 11:15 बजे तक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात सुचारु हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।