फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी को प्रपोज करने से पहले इन 5 ट्रिक्स से पहचानें, क्या वो इस लायक है?

Tue, 10 Oct 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Oct 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Ask these 5 questions to yourself before saying i love you to someone
आजकल प्यार होने में ज्यादा देर नहीं लगती। तो जाहिर है आई लव यू कहने में भी ज्यादा देर नहीं लगाते होंगे। कई बार आप किसी से प्यार तो करते हैं लेकिन इस बात से अनजान होते हैं कि वाकई आप उससे प्यार करते हैं या फिर नहीं। आपको समझ नहीं आता कि आपके साथ जो हो रहा है कि वो क्या है। लेकिन आपको किसी के प्यार में पड़ने से पहले कुछ बातों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। किसी के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले ये पांच सवाल खुद से पूछें....


 
Ask these 5 questions to yourself before saying i love you to someone
क्या वो आपके लायक है?
आपको रिलेशन बनाने से पहले उस व्यक्ति को जानना चाहिए कि आप जिसे प्रपोज करने वाले हैं क्या वाकई वो आपके लायक है। क्या वह आपको वो सम्मान और प्यार दे पाएगा ‌जिसकी उम्मीद आप करते हैं। आपके प्यार में पड़ने से पहले अपने पार्टनर की खूबियों, अपनी और उसकी समानताओं और अंतर का भी ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Ask these 5 questions to yourself before saying i love you to someone
क्या आप वाकई उसे चाहते हैं?
सबसे पहले आपको अपने प्यार को प्रपोज करने से पहले इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि आप वाकई उसको चाहने लगे हैं। किसी से रिलेशन में बंधने से पहले जाने लें कि वाकई आपको उसकी जरूरत है। आमतौर पर रिश्ते जरूरत पर ही बनते हैं। आपको अपने आपसे पूछना चाहिए कि आप नया रिश्ता क्यों बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ask these 5 questions to yourself before saying i love you to someone
क्या मैं ये जिम्मेदारियां निभा सकूंगा?
आपके प्यार में पड़ने का कारण कोई भी हो सकता है। लेकिन आपको चाहिए कि आप पहले खुद क्लियर हो। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को आगे तक ले जाएंगे तो कहां तक। आपको प्यार में पड़ने से पहले अपने बारे में पता होना चाहिए कि क्या आप इस रिश्ते के काबिल हैं। आपको जानना चाहिए कि क्या आप वो जिम्मदारियां निभा पाएंगे जो प्यार में पड़ने के बाद निभाई जाती हैं।   
विज्ञापन
Ask these 5 questions to yourself before saying i love you to someone
क्या वो भी मुझे इतनी ही अहमियत देता है?
आपको यह भी तय कर लेना चाहिए कि आप अपने साथी के बारे में जैसा महसूस कर रहे हैं क्‍या वह भी आपको उतनी ही अहमियत देता है। किसी के प्यार में पड़ने से पहले या किसी को प्रपोज करने से पहले आपको अपनी क्षमताओं का भी ध्यान रखना है। ऐसे में नया रिलेशन बनाते हुए आपको पहले भावनात्मक रूप से जुड़ना बहुत जरूरी है। यदि आप अपने प्यार को आगे की ओर ले जाना चाहते हैं तो आपको सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका निर्णय सही है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed