{"_id":"5d4ebb168ebc3e6cb908a5c8","slug":"ask-your-partner-these-question-to-get-connected-emotionally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप पर चढ़ गई है समय की परत तो इन सवालों के जरिए खोजिए भावनात्मक जुड़ाव","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप पर चढ़ गई है समय की परत तो इन सवालों के जरिए खोजिए भावनात्मक जुड़ाव
Sun, 11 Aug 2019 07:55 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी नये रिश्ते में रहना कितना अच्छा लगता है। जब आपका पूरा दिन किसी के साथ बातों में निकल जाता है। आप उसके साथ कितना भी वक्त गुजार लें लेकिन वो कम ही लगता है। लेकिन फिर धीरे-धीरे समय के साथ रिश्तों में खामोशी छा जाती है। समय की कमी या यूं कहें कि किसी बात का न होना। क्योंकि आपको पता होता है कि कौन सी बात पर आप दोनों के बीच झगड़े होंगे और आप चुप रहने में ही भलाई समझते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी कुछ ऐसी ही खामोशी छा गई है तो अपने पार्टनर के साथ ये बातें करें।
पूछें कि बचपन में माता पिता के अलावा किससे सबसे ज्यादा प्यार करते थे
बचपन एक ऐसा समय होता है जिसके बारे में हर कोई बात करना चाहता है। आपके साथी का कितना भी मूड खराब हो। अगर आप उससे बात करना चाहती हैं तो पूछें कि उसके बचपन में माता-पिता के अलावा वो कौन सा शख्स है जिसे वो प्यार करते थे।

बचपन में क्या बनना चाहते थे
इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर बचपन में क्या बनना चाहता था। इससे उसके बचपन के ख्यालों और शौक के बारे में पता चलेगा।
इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर बचपन में क्या बनना चाहता था। इससे उसके बचपन के ख्यालों और शौक के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार प्यार कब हुआ
इस सवाल का जवाब हो सकता है कि आपका पार्टनर न दें। लेकिन अगर आप केवल सवाल के तौर पर इस बात को पूछेंगी और उसकी बात का बुरा नहीं मानेंगी तो हो सकता है कि वो अपने पहले प्यार के बारे बताए।
इस सवाल का जवाब हो सकता है कि आपका पार्टनर न दें। लेकिन अगर आप केवल सवाल के तौर पर इस बात को पूछेंगी और उसकी बात का बुरा नहीं मानेंगी तो हो सकता है कि वो अपने पहले प्यार के बारे बताए।
विज्ञापन
आपको रोना कब आता है
हो सकता है आपका जीवनसाथी इस तरह के जवाब देने में खुद को समर्थ न पाएं। लेकिन जब आप अपने बारे में बताएंगी कि आखिरी बार कब रोई थी तो हो सकता है कि वो भी इस बारे में बताए। इस तरह के सवाल पूछने से आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।