फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ते की चाह रखती हैं तो भूलकर भी ये गलतियां न करें महिलाएं

Sat, 29 Jun 2019 07:03 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 29 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
biggest mistakes people commonly make in relationships
couple fight

हर रिलेशनशिप की शुरुआत तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन वक्त के साथ इसका रंग फीका पड़ने लगता है। पार्टनर्स के एक-दूसरे को लेकर पजेसिव होने के बावजूद उनके रिश्ते में वह बात नहीं रहती। ऐसा हम लोगों के अलग नजरिए की वजह से भी होता है। धीरे-धीरे जब एक-दूसरे को आप गहराई से समझने लगते हैं तो आपको मालूम होता है कि कई चीजों को देखने का आपका और उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। रिलेशनशिप को लेकर भी हर इंसान की सोच और जरूरत अलग-अलग होती है। कई बार हम रिश्ते में इतना बह जाते हैं कि हम अपनी खुशियों के बारे में भूल ही जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो इसलिए इन गलतियों को न करें...

biggest mistakes people commonly make in relationships
couple fight

रिलेशनशिप से क्या चाहते हैं 
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में जाने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले खुद से यह सवाल करें कि आखिर आप इस रिश्ते से चाहते क्या हैं। बहुत सारे मामलों में रिलेशनशिप में आने से पहले ही दोनों में साफ हो जाता है कि वे कपल बन पाएंगे या नहीं। अगर डेटिंग के दौरान आपको लगता है कि आप उसे पार्टनर नहीं बना पाएंगी तो उस रिश्ते को तभी खत्म कर दें। उनकी खुशी के लिए जबरन रिश्ते को न चलाएं, क्योंकि इससे आपको बाद में ज्यादा परेशानी हो सकती है।

biggest mistakes people commonly make in relationships
stress couple
शारीरिक संबंध बनाने में न हो जबरदस्ती 
कई कपल्स इसके लिए ही रिलेशनशिप में आते हैं तो कई लोगों के लिए यह इमोशन्स जितना ही अहम होता है। कभी भी सामने वाले की खुशी के लिए शारीरिक संबंध न बनाएं। अगर आपकी इच्छा न हो तो आप इसके लिए मना कर सकती हैं, क्योंकि जबरदस्ती बनाए गया रिश्ता आपको सिर्फ स्ट्रेस ही देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
biggest mistakes people commonly make in relationships
stress couple

उम्मीदें न पालें 
अपने पार्टनर से उम्मीद रखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन उम्मीद रखना और जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने में फर्क होता है। अगर आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखेंगे तो आपका रिश्ता खराब भी हो सकता है। जैसे आपके पार्टनर को हर वीकेंड पर पार्टी करना पसंद है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं। ऐसे में अगर आप उनको रोकेंगी तो आप दोनों का रिश्ता खराब होगा। अच्छा होगा कि आप उन्हें समझें और झूठी उम्मीदें न पालें। 

विज्ञापन
biggest mistakes people commonly make in relationships
stress couple

गलत पार्टनर से दूर हो जाएं 
शुरूआत में तो सभी अच्छे लगते हैं। अगर आपको काफी समय साथ बिताने के बाद लगता है कि आपका पार्टनर सही नहीं है। ऐसे में खुद को स्ट्रेस में रखने की जगह पार्टनर से दूरी बना लें। यह आपके और आपके पार्टनर के लिए सही फैसला होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed